विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे टिम पेन कि बज उठा उनका मोबाइल और फिर उन्होंने किया ये..

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Fri, 04 Jan 2019 04:35 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 05:18 AM (IST)

कंगारू कप्तान टिम पेन ने मीडिया के संबोधन के दौरान ऐसा काम किया कि सब हंस पड़े।

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे टिम पेन कि बज उठा उनका मोबाइल और फिर उन्होंने किया ये..
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे टिम पेन कि बज उठा उनका मोबाइल और फिर उन्होंने किया ये..

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद मीडिया संबोधन के दौरान कुछ ऐसा किया कि सबसे चेहरे पर मुस्कान आ गई। दरअसल हुआ ये कि पेन मीडिया को संबोधित कर रहे थे कि अचानक उनका मोबाइल बज उठा। इसके ````1बाद उन्होंने बड़े इत्मिनान से फोन उठाया और बातें करने लगे। इस बातचीत के दौरान पहले पेन ने कहा कि- 

हेलो, टिन पेन बोल रहा हूं..

कौन बोल रहा है? आपके किससे बात करनी है?

ये फोन मार्टिन (पत्रकार) के लिए था। 

इसके बाद पेन ने मार्टिन के लिए संदेश लिया और कहा कि वो अभी प्रेस कॉन्फ्रेंस में हैं। बाद में उन्होंने कहा कि आप बेफिक्र रहिए मैं उनके कह दूंगा कि वो अपना ईमेल चेक कर लें। फिर वो बोल उठे कि मार्टिन आप अपना ईमेल चेक कर लें। 

पेन ने फोन उठाकर जिस तरह से सामने वाले की बात का जबाव दिया उससे वहां मौजूद पत्रकार हंसे बिना नहीं रह सके। इस टेस्ट के पहले दो दिन में पेन ने 167.2 ओवर विकेटकीपिंग की थी और फिर वो यहां आए थे। इस मैच में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 622 रन बनाकर घोषित कर दी थी। सबसे बड़ी बात ये रही कि पेन लगातार कीपिंग करके थक चुके थे इसके बावजूद वो उस फोन कॉल से परेशान नहीं हुए और वहां के माहौल को खुशनुमा बनाए रखा। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।