विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुरेश रैना और CSK के बीच होटल के कमरे को लेकर हुआ था विवाद, और फिर मिस्टर IPL ने छोड़ दिया Dhoni का साथ

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Sun, 30 Aug 2020 11:50 PM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2020 09:42 AM (IST)

Rift between Suresh Raina and CSK सुरेश रैना को जो कमरा होटल में मिला था उससे वे नाखुश थे लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मुद्दे को सुलझाया नहीं था।

सुरेश रैना और CSK के बीच होटल के कमरे को लेकर हुआ था विवाद, और फिर मिस्टर IPL ने छोड़ दिया Dhoni का साथ
सुरेश रैना और CSK के बीच होटल के कमरे को लेकर हुआ था विवाद, और फिर मिस्टर IPL ने छोड़ दिया Dhoni का साथ

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। Dispute over room between Suresh Raina and CSK: चेन्नई सुपरकिंग्स को बीच में छोड़कर स्वदेश लौटे सुरेश रैना ने अब तक वापस लौटने का कारण पत्नी और दो बच्चों को बताया था, लेकिन रविवार को रैना के बीच में ही सीएसके को छोड़ने की वजह साफ हो गई। टीम प्रबंधन और रैना के बीच होटल के कमरे को लेकर विवाद हुआ था। प्रबंधन ने रैना की मांग पूरी नहीं की और इसी वजह से रैना ने आइपीएल से हटने का फैसला कर लिया। हालांकि सीएसके ने अभी भी रैना के लिए वापसी के दरवाजे खोल रखे हैं।

यह था विवाद : यह बात सामने आई है कि जब से सीएसके 21 अगस्त को दुबई पहुंची है, रैना उस होटल के कमरे से खुश नहीं थे जो उन्हें दिया गया था। रैना कोरोना को लेकर कठोर प्रोटोकॉल चाहते थे और वह उसी तरह के कमरे की मांग कर रहे थे जो धौनी को दिया गया था। यह भी सामने आया कि टीम जिस होटल में क्वारंटाइन थी वहां रैना के कमरे में उचित बालकनी नहीं थी। धौनी, रैना को शांत नहीं कर सके और स्थिति हाथ से निकल गई। सीएसके की टीम के दो खिलाड़ियों समेत कुल 13 सदस्य जब कोरोना पॉजिटिव पाए गए तो रैना का भय और भी ज्यादा बढ़ गया।

सीएसके के मालिक और बीसीसीआइ के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा है कि रैना के अचानक चले जाने से टीम को धक्का तो लगा है, लेकिन कप्तान धौनी ने पूरी तरह से स्थिति को संभाल लिया है। क्रिकेटर पुराने दिनों के तुनक मिजाज अभिनेता की तरह होते हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स हमेशा से एक परिवार रही है और सभी वरिष्ठ खिलाड़ियों ने एक साथ रहना सीख लिया है।

श्रीनिवासन ने कहा कि टीम रैना के एपिसोड से बाहर आ गई है। मेरा सोचना है कि अगर आप अनिच्छुक या खुश नहीं हैं तो वापस लौट जाइए। मैं किसी को भी कुछ करने के लिए दबाव नहीं बनाता। कई बार सफलता आपके सिर पर चढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि मैंने धौनी से बात की है और उन्हें मुझे विश्वास दिलाया है कि अगर कोरोना पॉजिटिव के मामले टीम में और बढ़ भी जाते हैं तो चिंता करने की कोई बात नहीं है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से जूम कॉल पर बात की है और उनसे सुरक्षित रहने को कहा है। आप नहीं जानते हैं, कौन कोरोना वाहक हो सकता है।

एम एस धौनी ने श्रीनिवासन को विश्वास दिलाया कि दो खिलाड़ी तेज गेंदबाज दीपक चाहर और विकेटकीपर बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ जो पॉजिटिव आए हैं, वे युवा हैं और जल्द ठीक हो जाएंगे। श्रीनि ने कहा कि मेरे पास मजबूत कप्तान है। धौनी सभी चीज से बेफिक्र रहते हैं और इससे टीम को बहुत आत्मविश्वास मिलता है।

उन्होंने कहा कि सुरेश रैना का चले जाना गायकवाड़ के लिए अच्छी खबर है। वह एक शानदार बल्लेबाज है और उसे अब मौका मिल सकेगा। रुतुराज इस बार आइपीएल का स्टार बन सकता है। श्रीनि को लगता है कि रैना वापसी करना चाहेंगे। सत्र अभी तक शुरू नहीं हुआ है और रैना को यह महसूस होगा कि वह क्या मिस कर रहे हैं और खासकर वह सारा पैसा (11 करोड़ प्रति सत्र) जो वह अब खोने जा रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।