विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच हुआ स्थगित, क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने दी जानकारी

By Vikash GaurEdited By:
Published: Fri, 05 Nov 2021 10:38 AM (IST)

अफगानिस्तान की टीम को टी20 विश्व कप के बाद आस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना था और वहां एक टेस्ट मैच ...और पढ़ें

अफगानिस्तान बनाम आस्ट्रेलिया टेस्ट मैच स्थगित कर दिया गया है
अफगानिस्तान बनाम आस्ट्रेलिया टेस्ट मैच स्थगित कर दिया गया है

 मेलबर्न, एएनआइ। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को 2021-22 के समर सीजन के क्रिकेट शेड्यूल के अपडेट की पुष्टि की, जिसमें अफगानिस्तान के खिलाफ निर्धारित टेस्ट मैच स्थगित करना और शेफील्ड शील्ड, एक दिवसीय कप के मैच के अलावा पुरुषों के एशेज दौरे के बारे में जानकारी दी। संबंधित हितधारकों के साथ व्यापक परामर्श के बाद क्रिकेट आस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अफगानिस्तान और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच को स्थगित कर दिया है। ये मुकाबला 27 नवंबर से होबार्ट में खेला जाना था।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने अपने बयान में कहा, "सीए अफगानिस्तान और दुनिया भर में महिलाओं और पुरुषों के लिए खेल को बढ़ाने में समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है। हालांकि, वर्तमान अनिश्चितता को देखते हुए सीए ने टेस्ट मैच को एक समय तक स्थगित कर दिया है, जब तक आवश्यक चीजें और स्थिति स्पष्ट हो। सीए इस सीजन में बीबीएल में अफगानिस्तान के खिलाड़ियों की मेजबानी करने के लिए उत्सुक है, जो खेल के लिए महान एंबेसडर हैं और बहुत दूर के भविष्य में अफगानिस्तान की महिला और पुरुष टीम दोनों की मेजबानी करने के लिए भी बोर्ड उत्सुक है।"

गौरतलब है कि कुछ ही महीने पहले जब तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया था तो तालिबान ने साफ कह दिया कि अफगानिस्तान की महिला क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय मुकाबले नहीं खेलेगी। ऐसे में क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने स्पष्ट कर दिया था कि अगर तालिबान महिला क्रिकेट को बढ़ावा नहीं देता है तो फिर आस्ट्रेलिया भी एकमात्र टेस्ट मैच के लिए अफगानिस्तान की मेजबानी नहीं करेगा। इसी कड़ी में अब इस मैच को अनिश्चतिकाल के लिए स्थगित कर दिया गया और ऐसे में आस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली एशेज सीरीज से पहले तीन दिवसीय इंटरा स्क्वाड मैच खेलेगी। इसके अलावा आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच भी वार्मअप मैच एशेज सीरीज से पहले खेला जाएगा और इस तरह सभी को अपनी तैयारी करने के लिए पर्याप्त मौका मिलेगा।