विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेलबोर्न क्रिकेट क्लब के सर्वे में आया सामने, नहीं मर रहा है टेस्ट क्रिकेट

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Sun, 10 Mar 2019 08:53 PM (IST)

एमसीसी द्वारा कराए गए एक सर्वे में सामने आया है कि 86 फीसदी प्रशंसक टेस्ट क्रिकेट को पसंद करते हैं।

मेलबोर्न क्रिकेट क्लब के सर्वे में आया सामने, नहीं मर रहा है टेस्ट क्रिकेट
मेलबोर्न क्रिकेट क्लब के सर्वे में आया सामने, नहीं मर रहा है टेस्ट क्रिकेट

नई दिल्ली, रायटर। मेलबोर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी) द्वारा कराए गए एक सर्वे में सामने आया है कि 86 फीसदी प्रशंसक टेस्ट क्रिकेट को पसंद करते हैं। यही नहीं, इस सर्वे में यह भी सामने आया है कि दर्शक सीमित ओवर क्रिकेट की तुलना में टेस्ट मैचों को ज्यादा देखना चाहते हैं। मालूम हो कि हाल ही में एमसीसी ने सीमित ओवरों की तुलना में टेस्ट क्रिकेट कितना प्रचलित है, यह जानने के लिए एक सर्वे कराया था।

वेबसाइट इएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, एमसीसी ने इस सर्वे को एमसीसी टेस्ट सर्वे नाम दिया था। इस सर्वे में कुल 100 देशों के 13,000 से ज्यादा प्रशंसकों ने हिस्सा लिया। एमसीसी ने कहा, बहुत खुशी की बात है कि हमारे द्वारा कराए गए सर्वे में टेस्ट क्रिकेट को ज्यादा पसंदीदा प्रारूप बताया गया है। इस सर्वे में 86 फीसदी लोगों ने टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता देते हुए इसे अभी भी अहम माना है।

इस सर्वे को लेकर श्रीलंका के पूर्व कप्तान और एमसीसी विश्व क्रिकेट समिति के सदस्य कुमार संगकारा ने कहा कि मैं इससे पूरी तरह से हैरान हूं। यह असली मौका है और जिम्मेदारी भी कि हम खेल के सबसे लंबे प्रारूप का शानदार भविष्य तैयार करें। इसके अलावा इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और एमसीसी विश्व क्रिकेट समिति के अध्यक्ष माइक गेटिंग ने भी इस पर खुशी जाहिर की है। हालांकि इससे पहले आइसीसी के सीईओ डेविड रिचर्डसन ने साफ कहा था कि टेस्ट क्रिकेट मर नहीं रहा है, बल्कि हम उसे और बेहतर करने के लिए प्रयासरत हैं। वैसे आइसीसी चेयरमैन शशांक मनोहर ने जरूर टेस्ट क्रिकेट की बिगड़ती हालत पर चिंता जाहिर की थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।