विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपने आखिरी वनडे मैच में विराट करना चाहेंगे ये काम, 10 वर्ष के बाद मिला है शानदार मौका

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Sun, 27 Jan 2019 06:43 PM (IST)Updated: Sun, 27 Jan 2019 09:42 PM (IST)

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने का मौका टीम इंडिया को 10 वर्ष बाद मिला है।

अपने आखिरी वनडे मैच में विराट करना चाहेंगे ये काम, 10 वर्ष के बाद मिला है शानदार मौका
अपने आखिरी वनडे मैच में विराट करना चाहेंगे ये काम, 10 वर्ष के बाद मिला है शानदार मौका

 नई दिल्ली, जेएनएन। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच माउंट माउंगानुई में खेलना है। इस वक्त टीम इंडिया इस सीरीज में मेजबान टीम से 2-1 से आगे चल रही है। कप्तान विराट की अगुआई में लगातार दो मैच जीतकर टीम इंडिया की नजर इस मैच में भी जीत पर है जिससे कि वो वनडे सीरीज अपने नाम कर सके। वैसे भी विराट का इस सीरीज का ये आखिरी मैच है। वो इसके बाद अगले दो वनडे और टी 20 सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। अब कप्तान विराट की ये कोशिश होगी कि वो इस मैच को जीतकर अपनी कप्तानी में ही भारतीय टीम को जीत दिला दें। विराट की गैरमौजूदगी में टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे। 

भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड में आखिरी बार वनडे सीरीज वर्ष 2009 में जीती थी। अब दस वर्ष के बाद एक बार फिर से टीम इंडिया इस स्थिति में है कि वो वनडे सीरीज पर कब्जा कर सके। जिस तरह से भारतीय टीम ने कीवी को उसकी धरती पर पहले दो वनडे मैचों में हराया है वो काफी अहम है। टीम इंडिया का उत्साह इस वक्त अपने चरम पर है और टीम के बल्लेबाज व गेंदबाज काफी अच्छी फॉर्म में भी दिख रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम लगातार दो हार के बाद काफी मायूस है। वर्ष 2009 में भारत व न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी जिसमें भारतीय टीम को 3-1 से जीत मिली थी। 

भारत ने न्यूजीलैंड में अब तक सात द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली है जिसमें उसे सिर्फ एक बार यानी वर्ष 2009 में ही जीत मिली थी। न्यूजीलैंड और भारत के बीच अब तक कुल 103 वनडे खेले गए हैं जिसमें भारत ने 53 जीते हैं जबकि 44 में न्यूजीलैंड को जीत मिली है। दोनों देशों की बीच एक मैच टाई रहा जबकि पांच का परिणाम नहीं निकल सका।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।