विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Cup 2023: Virat Kohli को अपने बर्थडे पर मिल सकता है सबसे खास तोहफा, भारत खेलेगा अपना अहम मुकाबला

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Tue, 27 Jun 2023 01:24 PM (GMT+05:30)

ODI World Cup 2023 Ind vs SA Virat Kohli आईसीसी ने 27 जून को वनडे विश्व कप 2023 (ODI World ...और पढ़ें

ICC World Cup 2023: Virat Kohli के बर्थडे पर World Cup 2023 का एक मुकाबला खेलेगी भारतीय टीम
ICC World Cup 2023: Virat Kohli के बर्थडे पर World Cup 2023 का एक मुकाबला खेलेगी भारतीय टीम

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। ODI World Cup 2023 Team India Will be Playing on Virat Kohli Birthday 5 November 2023। आईसीसी ने 27 जून को वनडे विश्व कप 2023 (ODI World Cup 2023) का शेड्यूल जारी कर दिया है। बता दें कि 5 अक्टूबर को विश्व कप का आगाज होना है, जिसका फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी।

विश्व कप के दौरान एक ऐसा मौका आएगा जब विराट कोहली (Virat Kohli) के बर्थडे पर भी भारतीय टीम मैच खेलेगी। इस मैच के जरिए कोहली के पास एक खास मौका होगा कि वह शानदार पारी खेलकर भारतीय फैंस को बड़ा गिफ्ट दे सकते है। आइए जानते हैं ये मुकाबला कब और किस टीम के खिलाफ खेला जाएगा?

Virat Kohli के बर्थडे पर World Cup 2023 का एक मुकाबला खेलेगी भारतीय टीम

दरअसल, विराट कोहली (Virat Kohli) के जन्मदिन पर भी भारतीय टीम (Indian National Cricket Team) विश्व कप का मुकाबला खेलती हुई नजर आएगी। ये मैच 5 नवंबर 2023 को खेला जाएगा। इस दिन विराट कोहली अपना 35वां बर्थडे मनाएंगे। ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस दिन मैच में कोहली के बल्ले से एक बड़ी पारी देखने की उम्मीदें है। किंग कोहली के पास ये सुनहेरा मौका होगा कि वह अपने बर्थडे पर अपने फैंस का दिल खुश करे।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI WC में किंग कोहली का प्रदर्शन

साल 2011 विश्व कप में साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के खिलाफ खेले गए एक मैच में भारतीय टीम को 80 रन से जीत मिली थी। इस मैच में युवराज सिंह के शतक के अलावा विराट कोहली ने भी शानदार प्रदर्शन किया था। कोहली ने 76 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 5 चौके शामिल रहे।

साल 2015 विश्व कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 22 फरवरी को खेले गए मैच में विराट कोहली ने 60 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली थी। वह अपने अर्धशतक से चूक गए थे, लेकिन भारत ने मैच 130 रन से अपने नाम किया।

साल 2019 विश्व कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक मैच में कप्तान विराट कोहली महज 18 रन ही बना सके थे। इस मैच में रोहित शर्मा ने 122 रनों की पारी खेली थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।