यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने गर्लफ्रेंड को बनाया हमसफर, गुपचुप तरीके से की शादी
वर्ल्ड कप 2019 के लिए टीम इंडिया में नंबर चार के लिए दावा ठोकने वाले हनुमा विहारी ने गर्लफ्रेंड प्रीतिराज को बनाया अपना हमसफर। हैदराबाद में गुपचुप तरीके से की शादी।

नई दिल्ली, जेएनएन। वर्ल्ड कप 2019 के लिए टीम इंडिया में नंबर चार के लिए दावा ठोकने वाले हनुमा विहारी ने अपनी गर्लफ्रेंड प्रीतिराज को अपना हमसफर बना लिया है। रविवार को हैदराबाद में हनुमा विहारी ने गुपचुप तरीके से शादी की है। टीम इंडिया के लिए 4 टेस्ट मैच खेल चुके हनुमा विहारी दिल्ली कैपिटल्स के लिए आइपीएल के 12वें सीजन में भी नज़र आए थे।

हनुमा विहारी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की तस्वीर पोस्ट कर इस बात का खुलासा किया है। हनुमा विहारी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, "मैं तुम्हारे चेहरे पर इस मुस्कुराहट को हमेशा बनाए रखूंगा। आइ लव यू" वहीं, शुभकामनाओं के लिए हनुमा विहारी ने सभी को थैंक्स कहा है। हनुमा ने लिखा है, "इतना प्यार और आशीर्वाद देने के लिए सभी का शुक्रिया।"
View this post on Instagram
आंध्र प्रदेश के काकिंदा के रहने वाले 25 वर्षीय हनुमा विहारी और फैशन डिजायनर प्रीतिराज येरुवा लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। रिपोर्ट्स की मानें तो हनुमा विहारी की शामी में 1500 से ज्यादा दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे। इस जोड़े ने अपने रीति-रिवाज के मुताबिक शादी की। दोनों ट्रैडिशनल लुक में शानदार नज़र आए।

हनुमा और प्रीति की सगाई पिछले साल 23 अक्टूबर को हैदराबाद में हुई थी। जहां घुटने पर बैठकर टीम इंडिया के बैटिंग ऑलराउंडर हनुमा विहारी ने प्रीति को शादी के लिए प्रपोज किया था। इसका फोटो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसके साथ-साथ उन्होंने दो हफ्ते पहले एक फोटो और शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था। बस दो हफ्ते और...

भारतीय टीम के लिए चार टेस्ट मैच खेल चुके हनुमा विहारी ने 23.85 की औसत से 167 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 56 रन है। इसके अलावा वे 5 विकेट भी अपने नाम कर चुके हैं। इस साल हनुमा दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुछ मैच खेले। उससे पहले वो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा था।