Move to Jagran APP

India Women's Squad for Asia Cup 2022: एशिया कप के लिए हुई टीम इंडिया की घोषणा, 1 अक्टूबर से शुरू होंगे मुकाबले

ACC Women’s T20 Championship Team announced 1 अक्टूबर से शुरू हो रहे वुमेंस एशिया कप 2022 के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में है जबकि मंधाना उप-कप्तान की जिम्मेदारी निभाएंगी।

By Sameer ThakurEdited By: Published: Wed, 21 Sep 2022 11:41 AM (IST)Updated: Wed, 21 Sep 2022 11:41 AM (IST)
ACC Women’s T20 Championship team announced: हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम (फोटो क्रेडिट ट्विटर)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। बांग्लादेश के सिलहट में होने वाले वुमेंस एशिया कप 2022 के लिए अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में है जबकि स्मृति मंधाना उप-कप्तान की जिम्मेदारी निभाएंगी। इस टीम में जेमिमा रॉड्रिगेज की वापसी हुई थी वह इंग्लैंड दौरे पर चोट के कारण नहीं जा पाई थी। स्टैंड बाय के तौर पर तानिया सपना भाटिया, सिमरन दिल बहादुर को रखा गया है।

loksabha election banner

यह टुर्नामेंट 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। टीम अपने एशिया कप अभियान की शुरुआत 1 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ मैच से करेगी। इसके बाद टीम 3 को मलेशिया और अगले दिन यूएई की टीम से भिड़ेगी। 7 अक्टूबर को भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा जिसका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। 

एशिया कप 2022 के लिए भारत की टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिगेज, सबभिनेनी मेघना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, दयालन हेमलता, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव, के.पी. नवगिरे।

स्टैंड बाय खिलाड़ी-तानिया सपना भाटिया, सिमरन दिल बहादुर।

एशिया कप में भारतीय टीम का कार्यक्रम

1 अक्टूबर- भारत बनाम श्रीलंका

3 अक्टूबर- भारत बनाम मलेशिया

4 अक्टूबर- भारत बनाम यूएई

7 अक्टूबर- भारत बनाम पाकिस्तान

8 अक्टूबर- भारत बनाम बांग्लादेश

10 अक्टूबर- भारत बनाम थाईलैंड

सेमीफाइनल मुकाबले 13 अक्टूबर को जबकि फाइनल मुकाबला 15 अक्टूबर को खेला जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.