IND vs NZ: टीम इंडिया पहले टी20 में दो ऑलराउंडर्स के साथ संभालेगी मैदान, प्लेइंग 11 में वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइसचर्च में दो तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर्स के साथ उतर सकती है, जिसकी वजह से अक्षर पटेल को जगह गंवानी पड़ सकती है।
-1792580023725_m.webp)
भारतीय टीम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में भारतीय टीम नई रणनीति के साथ मैदान पर उतर सकती है। भारत घर में वेस्टइंडीज सीरीज में दो स्पिन ऑलराउंडर के साथ खेल रहा था। मगर न्यूजीलैंड में टीम इंडिया परिस्थितियों को देखते हुए एक अतिरिक्त तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के विकल्प के साथ उतर सकता है।
न्यूजीलैंड की पिच पर देखा गया है कि तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती है। इस वजह से अक्षर पटेल की जगह भारत एक अतिरिक्त तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर को मौका दे सकता है।
अक्षर की जगह रेड्डी को मिल सकती है जगह
वेस्टइंडीज सीरीज में अक्षर को खेलने का मौका मिला। मगर न्यूजीलैंड में तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है। इसलिए श्रेयस अय्यर शिवम दुबे के अलावा, नितीश कुमार रेड्डी के रूप में एक अतिरिक्त तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के विकल्प के साथ उतर सकते हैं।
जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में तेज गेंदबाजी की कमान चार साल टीम में लौटे भुवनेश्वर कुमार संभालेंगे। भुवी का साथ बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह देंगे। तीसरे तेज गेंदबाजी के विकल्प के रूप में प्रिंस यादव दिख सकते हैं।
वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका
कप्तान अय्यर ने मैच से पहले ही बता दिया है कि वैभव सूर्यवंशी को अभी प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिलेगा, क्योंकि टीम के ओपनर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा लगातार रन बना रहे हैं और भारत को वर्ल्ड कप जीता चुके हैं।
स्पिनर की भूमिका वरुण चक्रवर्ती निभा सकते हैं। वहीं कुलदीप यादव को बाहर बैठना पड़ सकता है। इसके अलावा, नमन धीर ऑलराउंडर के रूप में एक अतिरिक्त स्पिनर की भूमिका निभा सकते हैं।
पहले टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार।
यह भी पढ़ें- ICC ने मेगा इवेंट के लिए शेड्यूल का किया एलान, पहली बार नेपाल को मिली किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी
यह भी पढ़ें- 'लक्ष्य होना जरुरी है', मोहम्मद शमी ने नजरअंदाज होने पर तोड़ी चुप्पी; टीम इंडिया में वापसी पर कही बड़ी बात
