कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया जिंबाब्वे रवाना
विराट कोहली की अगुवाई में 15 सदस्यीय भारतीय टीम आज सुबह जिम्बाब्वे के लिए रवाना हुई। 24 जुलाई से शुरु होने वाले पांच एकदिवसीय मैचों में भारतीय टीम जिम्बाब्वे से भिड़ेगी। इस दौरे के लिए भारतीय टीम के नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को आराम दिया गया है। जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने भुवनेश्वर कुमार, इशांत शर्मा,
मुंबई। विराट कोहली की अगुवाई में 15 सदस्यीय भारतीय टीम रविवार सुबह जिंबाब्वे के लिए रवाना हुई। 24 जुलाई से शुरू होने वाले पांच एकदिवसीय मैचों में भारतीय टीम जिंबाब्वे से भिड़ेगी। इस दौरे के लिए भारतीय टीम के नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को आराम दिया गया है।
जिंबाब्वे दौरे के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने भुवनेश्वर कुमार, इशांत शर्मा, उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन को भी आराम दिया है। भारतीय टीम तीन साल बाद जिंबाब्वे का दौरा कर रही है। जून, 2010 में सुरेश रैना की अगुवाई में भारतीय टीम ने जिंबाब्वे का दौरा किया था।
जिंबाब्वे दौरे पर जाने वाली टीम इस प्रकार है :
विराट कोहली (कप्तान), शिख्रर धवन, रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक, चेतेश्वर पुजार, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, अजिंक्य रहाणे, रविंद्र जडेजा, अमित मिश्रा, परवेज रसूल, मोहम्मद समी, विनय कुमार, जावेद उनद्कट और मोहित शर्मा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर