विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs WI: आखिर धौनी ने ऐसा क्या किया जो बुरी तरह डर गए रोहित शर्मा?

By Lakshya SharmaEdited By:
Published: Fri, 02 Nov 2018 11:57 AM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 10:31 AM (IST)

वैसे टीम इंडिया उस समय अलग ही मूड में थी।

IND vs WI: आखिर धौनी ने ऐसा क्या किया जो बुरी तरह डर गए रोहित शर्मा?
IND vs WI: आखिर धौनी ने ऐसा क्या किया जो बुरी तरह डर गए रोहित शर्मा?

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज भारत ने 3-1 से अपने नाम कर ली। भारत ने आखिरी वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेहमान टीम को 9 विकेट से हरा दिया। आखिरी वनडे में रवींद्र जडेजा मैन ऑफ द मैच बने तो मैन ऑफ द सीरीज की ट्रॉफी विराट कोहली को मिली। सीरीज पर कब्जा जमाने के बाद टीम इंडिया जब होटल पहुंची तो वहां पर भी उन्होंने इस जीत का शानदार तरीके से जश्न मनाया।

टीम इंडिया ने होटल पहुंच कर केक काटा और खूब मस्ती की। टीम इंडिया जैसे ही सीरीज जीतकर ही होटल पहुंची तो होटल स्टाफ ने उनके स्वागत की पूरी तैयारी कर रखी थी। होटल स्टाफ ने विराट कोहली से केट काटने की गुजारिश की लेकिन विराट कोहली ने रोहित शर्मा को केक काटने के लिए आगे बुलाया। अब जैसे ही रोहित शर्मा केक काटने के लिए आगे आए तो पास में खड़े धौनी के हाथों में गुब्बारे थे। 

रोहित के आगे आते ही धौनी ने रवींद्र जडेजा को बुलाया और उनको इशारा कर कहा कि वह रोहित के कान के पास गुब्बारा फोड़ दे। अब जड्डू भी धौनी की बात कैसे टाल सकते हैं, उन्होंने तुरंत आगे आकर रोहित के कान के पास गुब्बारा फोड़ दिया। जडेजा ने जैसे ही ऐसा किया तो रोहित शर्मा बुरी तरह से डर गए। इसके बाद पूरी टीम इंडिया भी जोर जोर से ठहाके लगाने लगी।

वैसे टीम इंडिया उस समय अलग ही मूड में थी। रोहित ने जैसे ही केक काटा तो केदार जाधव सबसे पहले केक लेने आगे पहुंच गए। लेकिन रोहित ने धौनी की शरारत का बदला केदार से लिया और पूरा केक उनके मुंह पर लगा दिया। इसे देख धौनी और विराट सहित पूरी टीम जोर जोर से हंसने लगी।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करे

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।