विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला T-20 विश्व कप के लिए हुआ टीम इंडिया का एलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Fri, 28 Sep 2018 03:03 PM (IST)Updated: Fri, 28 Sep 2018 03:07 PM (IST)

आइसीसी महिला वर्ल्ड टी-20 टूर्नामेंट के छठे संस्करण का आयोजन 09 से 24 नवम्बर तक वेस्टइंडीज में होगा।

महिला T-20 विश्व कप के लिए हुआ टीम इंडिया का एलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह
महिला T-20 विश्व कप के लिए हुआ टीम इंडिया का एलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

मुंबई, जेएनएन। वेस्टइंडीज में होने वाले आइसीसी महिला वर्ल्ड टी-20 टूर्नामेंट के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी।

अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिसका नेतृत्व हरमनप्रीत कौर करेंगी और स्मृति मंधाना उनके साथ उप-कप्तान के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगी।

आइसीसी महिला वर्ल्ड टी-20 टूर्नामेंट के छठे संस्करण का आयोजन 09 से 24 नवम्बर तक वेस्टइंडीज में होगा। इसके लिए भारतीय टीम को ग्रुप-बी में आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और आयरलैंड के साथ शामिल किया गया है।

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट का आगाज गयाना में न्यूजीलैंड के खिलाफ नौ नवम्बर को खेले जाने वाले मैच से करेगी। इसके बाद उसका सामना 11 नवम्बर को पाकिस्तान, 15 नवम्बर को आयरलैंड और 17 नवम्बर को आस्ट्रेलिया से होगा।

टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम 

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), मिताली राज, जेमिमाह रोड्रिगेज, वेदा कृष्णमूर्ति, दीप्ति शर्मा, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव, राधा यादव, अनुजा पाटिल, एकता बिष्ट, डी हेमलता, मानसी जोशी, पूजा वास्त्राकार और अरुणदति रेड्डी।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।