विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लखनऊ पहुंची भारत व वेस्टइंडीज की टीम, अभ्यास से पहले आराम को तरजीह

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Mon, 05 Nov 2018 09:18 PM (GMT+05:30)

भारत और वेस्टइंडीज की टीमें दूसरे टी-20 मुकाबले के लिए लखनऊ पहुंच चुकी हैं।

लखनऊ पहुंची भारत व वेस्टइंडीज की टीम, अभ्यास से पहले आराम को तरजीह
लखनऊ पहुंची भारत व वेस्टइंडीज की टीम, अभ्यास से पहले आराम को तरजीह

जागरण संवाददाता, लखनऊ। भारत और वेस्टइंडीज की टीमें दूसरे टी-20 मुकाबले के लिए लखनऊ पहुंच चुकी हैं। व्यस्त कार्यक्रम के चलते अभ्यास सत्र आयोजित नहीं किया गया। लगभग 24 घंटे आराम के बाद टीम इंडिया पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी। 

यूपीसीए के सचिव युद्धवीर सिंह ने बताया कि चूंकि चार नवंबर को कोलकाता में पहला टी-20 खेलने के अगले दिन ही भारत और वेस्टइंडीज की टीमें लखनऊ आ गईं। मैच के लिए समय बहुत कम बचा हुआ है। ऐसे में खिलाड़ी पूरी तरह से आराम करना चाहेंगे। वैसे इसके पीछे यह भी माना जा रहा है कि रोहित ब्रिगेड मंगलवार को तरोताजा होकर मैदान में उतरेगी। मैच शाम सात बजे से खेला जाना है। इस लिहाज से भारत व विंडीज की टीमें चार बजे तक स्टेडियम पहुंच जाएंगी। इससे कम से कम दो घंटे खिलाडि़यों को वार्मअप का मौका मिल सके। युद्धवीर का मानना है कि मैच से पहले खिलाड़ी थकान होने की वजह से अभ्यास सत्र में शामिल नहीं होना चाहते।

भुवनेश्वर पर संशय बरकरार

कोलकाता ईडन गार्डेस में खेले गए पहले अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में पेट की समस्या की वजह से टीम से बाहर बैठने वाले स्विंग मास्टर भुवनेश्वर कुमार इकाना में खेलेंगे या नहीं इस पर संशय बना हुआ है। भुवी अगर पूरी तरह से फिट रहे तो दूसरे मैच में उनका खेलना लगभग तय माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके बारे में मैच से ठीक पहले ही पता चलेगा कि वह अंतिम एकादश में शामिल होंगे या नहीं।

एक फिर कार्तिक और वाशिंगटन से उम्मीदें

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने पिछले साल लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुए दलीप ट्रॉफी के दो मुकाबलों में लगातार दो शतक जड़कर इंडिया रेड की टीम को चैंपियन बनाने में अहम रोल निभाया था। वहीं युवा खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर ने भी कमाल का हरफनमौला प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरी थीं। सुंदर ने मैच में चार विकेट लिए थे और शानदार अर्धशतकीय पारी भी खेली थी। मंगलवार को जब भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में उतरेगी तो लखनऊ के दर्शकों को एक बार फिर इन दोनों खिलाडि़यों से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी लेकिन, संशय है कि वाशिंगटन को अंतिम एकादश में मौका मिलेगा या नहीं। हालांकि सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दूसरे मैच के लिए अंतिम एकादश से कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगे।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।