विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs NZ: इस अंग्रेज को टीम इंडिया का मज़ाक उड़ाना पड़ा महंगा, फैंस ने सुना दी ऐसी-ऐसी बातें

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Thu, 31 Jan 2019 02:13 PM (IST)Updated: Thu, 31 Jan 2019 05:18 PM (IST)

Ind vs NZ: चौथे वनडे मैच में भारत की पूरी टीम महज़ 92 रन के मामूली स्कोर पर सिमट गई। हैमिल्टन के मैदान पर भारत का ये सबसे न्यूनतम स्कोर है।

Ind vs NZ: इस अंग्रेज को टीम इंडिया का मज़ाक उड़ाना पड़ा महंगा, फैंस ने सुना दी ऐसी-ऐसी बातें
Ind vs NZ: इस अंग्रेज को टीम इंडिया का मज़ाक उड़ाना पड़ा महंगा, फैंस ने सुना दी ऐसी-ऐसी बातें

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे मैच में मेज़बान टीम ने भारत को आठ विकेट से शिकस्त दी। भारत की पूरी टीम महज़ 92 रन के मामूली स्कोर पर सिमट गई। हैमिल्टन के मैदान पर भारत का ये सबसे न्यूनतम स्कोर है। भारत की खराब बल्लेबाज़ी को लेकर चारों तरफ टीम इंडिया की आलोचना हो रहा है। इसी को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी ट्वीट किया, लेकिन वॉन का ये ट्वीट उल्टा उन्हीं पर भारी पड़ गया और फैंस ने उन्हें ट्रोल कर दिया।  

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ट्वीट कर लिखा, '92 ऑल आउट भारत... यकीन नहीं होता कि कोई भी टीम इन दिनों 100 से कम में आउट हो गई। !!!!!!'

माइकल वॉन का यह ट्वीट भारतीय क्रिकेट फैन्स को अच्छा नहीं लगा। इसके जवाब में उन्होंने माइकल वॉन को ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल माइकल वॉन भूल गए कि अभी पिछले दिनों टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के टीम को करारी शिकस्त दी थी। इस टेस्ट मैच की पहली पारी में इंग्लैंड की पूरी पारी महज़ 77 रन पर आउट हो गई थी। वॉन का ये ट्वीट उनके लिए जी का जंजाल बन गया।

आप खुद ही देखिए भारतीय फैंस ने किस तरह से माइकल वॉन पर अपनी भड़ास निकाली।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।