Jos Buttler Love Story: बेहद दिलचस्प है इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर की प्रेम कहानी, दोस्त को बुलाते थे “वाइफ”
टी 20 विश्व कप 2022 में इंग्लैंड टीम के जोस बटलर टीम की अगुवाई कर रहे हैं। इसी साल उन्हें सीमित ओवर के लिए इंग्लैंड कप्तान बनाया गया है। कम ही लोग हैं जो जोस बटलर की लव स्टोरी का किस्सा जानते हैं।
नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। आपने कई क्रिकेटरों की लव स्टोरी सुनी और पढ़ी होगी। महेंद्र सिंह धोनी की भी लव स्टोरी को सिनेमा के पर्दे पर देखा, लेकिन आज हम उस खिलाड़ी की लव स्टोरी के बारे में बताएंगे जो अपनी दोस्त को बचपन में ही वाइफ कह कर बुलाते थे।
टी 20 विश्व कप 2022 में इंग्लैंड टीम के जोस बटलर टीम की अगुवाई कर रहे हैं। इसी साल उन्हें सीमित ओवर के लिए इंग्लैंड कप्तान बनाया गया है। कम ही लोग हैं जो जोस बटलर की निजी जिंदगी के बारे में जानते हैं। कम ही लोगों को उनकी लव स्टोरी का किस्सा पता है।
दोस्त को बुलाते थे वाइफ
जोस बटलर की लव स्टोरी बड़ी दिलचस्प रही है। जोस बटलर और लुईस की लव स्टोरी स्कूल के वक्त से ही शुरू हो गई थी। 14 साल की उम्र में दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे। दोस्ती इतनी गहरी थी कि जोस लुईस को 'वाइफ' कहकर बुलाते थे। दोस्ती कब प्यार में बदल गई, इसका पता भी दोनों को नहीं चला। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने 21 अक्टूबर 2017 को अपने स्कूल की दोस्त लुईस से शादी रचा ली।
अब दो बच्चियों के पिता
अब जोस और लुईस दो बच्चियों के माता-पिता हैं। अप्रैल 2019 में पहली बेटी का जन्म हुआ था। वहीं, दूसरी बेटी का जन्म 2021 में सितंबर महीने में हुआ। जोस बटलर की पत्नी लुईस बटलर एक प्रोफेशनल पिलेट्स ट्रेनर हैं। पिलेट्स एक तरह की कॉम्प्लेक्स एक्सरसाइज जो दिमाग और पूरे शरीर को अंदर और बाहर से मजबूत बनाती है। लुईस LBPilates और Teaches Pilates की संस्थापक भी है। जोस बटलरर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके लिए लुईस एक बेस्ट पार्टनर हैं।