विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

T20 Mumbai League 2019: 19 वर्षीय पृथ्वी शॉ को मिली इस टीम की कमान

By Vikash GaurEdited By:
Published: Wed, 08 May 2019 08:10 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 09 May 2019 12:13 AM (GMT+05:30)

दिल्ली कैपिटल्स के लिए आइपीएल 2019 खेलने वाले पृथ्वी शॉ को T20 Mumbai League में एक टीम की कप्तानी मिली है।

T20 Mumbai League 2019: 19 वर्षीय पृथ्वी शॉ को मिली इस टीम की कमान
T20 Mumbai League 2019: 19 वर्षीय पृथ्वी शॉ को मिली इस टीम की कमान

मुंबई, पीटीआइ। दिल्ली कैपिटल्स के लिए आइपीएल 2019 खेलने वाले पृथ्वी शॉ को T20 Mumbai League में एक टीम की कप्तानी मिली है। युवा क्रिकेटर पृथ्वी शॉ T20 Mumbai League के दूसरे सीजन में नॉर्थ मुंबई पैंथर्स (North Mumbai Panthers) टीम की कमान संभालते नज़र आएंगे। T20 Mumbai League अगले हफ्ते से मुंबई में शुरू हो रही है।

 बुधवार को नॉर्थ मुंबई पैंथर्स टीम मैनेजमेंट से पृथ्वी शॉ को टीम की कप्तानी सौंपने का एलान किया। मीडिया को जारी किए बयान में नॉर्थ मुंबई पैंथर्स फ्रैंचाइजी ने इस बात की पुष्टि की। 8 टीमों वाले इस टूर्नामेंट में 19 वर्षीय पृथ्वी शॉ पहली बार कप्तानी करते नज़र आएंगे। बता दें कि इस लीग के ब्रांड एंबेसडर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर हैं।

14 से 26 मई के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेली जाने वाली टी20 मुंबई लीग का ये दूसरा संस्करण है। T20 Mumbai League में North Mumbai Panthers के कोच उमेश पटवाल है। इसके अलावा North Mumbai Panthers टीम ने इस बात का भी एलान किया है कि पृथ्वी शॉ की कप्तानी वाली इस टीम में यशस्वी जयसवाल और प्रवीण ताम्बे भी खेलते नज़र आएंगे। 

गौरतलब है कि T20 Mumbai League 2018 की विनर Triumph Knights Mumbai North East थी। Triumph Knights Mumbai North East ने शिवाजी पार्क लायंस (Shivaji Park Lions) को तीन रन से हराया था। पिछले साल Triumph Knights Mumbai North East की कप्तानी मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के हाथ में थी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।