विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPL 2027 से पहले 'यॉर्कर किंग' टी नटराजन की हुई घर वापसी, SRH में जाते ही हुआ करोड़ों का नुकसान

Published: Wed, 14 Oct 2026 05:48 PM (IST)

तेज गेंदबाज टी नटराजन की आईपीएल 2027 से पहले घर वापसी हुई है। हैदराबाद ने दिल्ली के साथ ट्रेड के जरिए नटराजन को अपने साथ जोड़ा है।

टी नटराजन

टी नटराजन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2027 के लिए फ्रेंचाइजियां अपने टीम संतुलन को सही करने में जुट गई हैं। इसी कड़ी में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच एक ट्रेड हुआ है। तेज गेंदबाज टी नटराजन की हैदराबाद में वापसी हुई है, जबकि स्पिनर जीशान अंशारी दिल्ली के साथ जुड़ चुके हैं। हालांकि, नटराजन की फीस में भारी कटौती हुई है।

अंशारी ने आईपीएल 2026 में अपनी स्पिन गेंदबाजी से प्रभावित किया था। अब वे दिल्ली की टीम का हिस्सा बनेंगे। डीसी की टीम में अक्षर पटेल जैसे अनुभवी स्पिनर हैं, जिनसे उन्हें सीखने को भी मिलेगा। दूसरी तरफ हैदराबाद को ऐसे गेंदबाज की जरूरत थी, जो अंतिम ओवरों में बेहतरीन इकोनॉमी के साथ गेंदबाजी करे। एसआरएच की ये कमी नटराजन पूरी कर सकते हैं।

टी नटराजन की सनराइजर्स हैदराबाद में वापसी

नटराजन ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत हैदराबाद के साथ की थी। इसके बाद आईपीएल 2025 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 10.75 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा था। नए सीजन की शुरुआत से पहले दिल्ली और हैदराबाद ने ट्रेड किया है, जिसमें हैदराबाद के जीशान अंसारी दिल्ली में चले गए हैं। दूसरी तरफ नटराजन की घर वापसी हुई है। उन्होंने एसआरएच के लिए 2020 से 2024 तक खेला और फिर 2025 और 2026 में डीसी के साथ रहे।

नटराजन के लिए इस दौरान सबसे बड़ी समस्या उनकी चोट रही, जिसकी वजह से वे लगातार नहीं खेल सके। उन्होंने हैदराबाद के लिए शानदार गेंदबाजी की थी और अपनी बेहतरीन यॉर्कर से दिग्गजों को भी घुटने टेकने पर मजबूर किया था। उनके आईपीएल करियर बेस्ट सीजन 2024 रहा, जहां उन्होंने 19 विकेट लिए और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

नटराजन की फीस में हुई कटौती

दिल्ली ने 2025 सीजन में उन्हें 10.75 करोड़ की भारी कीमत दी थी। हालांकि, आईपीएल 2027 में उन्हें इसकी आधी फीस मिलने वाली है। नटराजन को हैदराबाद ने अपने साथ पांच करोड़ रुपए में जोड़ा है। दूसरी तरफ जीशान 40 लाख रुपए में दिल्ली की टीम में शामिल हुए हैं। उन्होंने आईपीएल 2025 में हैदराबाद के लिए दिल्ली के खिलाफ डेब्यू किया था, जहां उन्होंने तीन विकेट हासिल किए थे।

यह भी पढ़ें- शिखर धवन इस टी20 लीग के खिलाफ लेंगे एक्शन, पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ नाम जोड़ने पर भड़के 'गब्बर'

यह भी पढ़ें- सौरव गांगुली की गेंदबाजी पर ब्रिटेन के प्रिंस का 'रॉयल' शॉट, बकिंघम पैलेस में जमा क्रिकेट का रंग