महिला क्रिकेटर के साथ मस्ती करते दिखे सूर्यकुमार यादव, VIDEO सोशल मीडिया पर जमकर मचा रहा तबाही
सूर्यकुमार यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह महिला क्रिकेटर श्रेयंका पाटिल के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों ऑरा फार्मिंग बोट रेसिंग डांस करते हुए नजर दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि ये डांस एक 11 साल के इंडोनेशिया के बच्चे ने किया था जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टी20I टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में वह एक महिला क्रिकेटर के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो NCA का बताया जा रहा है। वीडियो में सूर्यकुमार यादव महिला क्रिकेटर के साथ ऑरा फार्मिंग बोट रेसिंग गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वायरल वीडियो में सूर्या के साथ महिला क्रिकेट टीम की स्पिनर श्रेयंका पाटिल हैं। इस वीडियो में सूर्यकुमार और श्रेयंका को चलती कार्ट में डांस करते हुए देखा जा सकता है। सूर्या और श्रेयंका का यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। कई लोगों ने इस वीडियो पर लाइक और कमेंट किया है। सूर्या ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मैनेजर ने बोला ट्रेंड करने का तो करने का।'
Suryakumar Yadav and Shreyanka Patil reel on Aura Farming trend 👀 pic.twitter.com/SpocItED1U
— Jeet (@JeetN25) July 25, 2025
सूर्या ने कराई है सर्जरी
सूर्यकुमार यादव की बात की जाए तो उन्होंने हाल ही में स्पोर्ट्स हॉर्निया की सर्जरी कराई है। अब वो पहले से काफी फिट नजर आ रहे हैं। वहीं, श्रेयंका पाटिल की बात की जाए तो महिला प्रीमियर लीग 2024 से पहले वो चोटिल हो गई थी और इसी वजह से वो इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाई थी। दोनों ही खिलाड़ी एनसीए में जमकर ट्रेनिंग कर रहे हैं।
क्या है ऑरा फार्मिंग गाना
याद हो कि हाल ही में 11 साल के छोटे बच्चों का ऑरा फार्मिंग बोट रेसिंग में डांस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस 11 साल के बच्चे ने बोट रेसिंग के दौरान ऐसा डांस किया था जिसको देख सभी लोग हैरान रह गए थे। अब लोग इसकी नकल कर रील बना रहे हैं। इसी में सूर्यकुमार यादव और श्रेयंका पाटिल भी शामिल हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।