विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉल टेंपरिंग के बाद पहली बार मैदान पर लौटे स्टीव स्मिथ, बना दिए इतने रन

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Fri, 29 Jun 2018 04:21 PM (IST)Updated: Fri, 29 Jun 2018 04:28 PM (IST)

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए वैंकूवर नाइट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 227 रन बनाए।

बॉल टेंपरिंग के बाद पहली बार मैदान पर लौटे स्टीव स्मिथ, बना दिए इतने रन
बॉल टेंपरिंग के बाद पहली बार मैदान पर लौटे स्टीव स्मिथ, बना दिए इतने रन

कनाडा, जेएनएन। बॉल टेंपरिंग की घटना के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ मैदान पर उतरे। कनाडा टी-20 लीग में स्मिथ टोरंटो नेशनल की टीम की तरफ से खेल रहे हैं। इस टीम के कप्तान वेस्टइंडीज़ के डेरेन सैमी है। कनाडा टी-20 लीग के पहले मैच में टोरंटो नेशनल की टीम का सामना वैंकूवर नाइट्स की टीम से था।

स्मिथ ने ठोका अर्धशतक

इस मैच में सैमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए वैंकूवर नाइट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 227 रन बनाए। नाइट्स की तरफ से ईविन लुइस ने सबसे अधिक 96 रन की पारी खेली। तो वहीं आंद्रे रसेल ने भी अर्धशतक जमाते हुए नाबाद 54 रन बनाए। क्रिस गेल कुछ खास कमाल नहीं कर सके और 17 रन बनाकर आउट हो गए।

228 रन के बड़े स्कोर का पीछा करते हुए टोरंटो नेशनल की शुरूआत काफी खराब रही। 7 रन के स्कोर पर ही उन्हें पहला झटका लग गया और फिर स्मिथ बल्लेबाज़ी करने के लिए मैदान पर आए। काफी लंबे समय के बाद स्मिथ की मैदान पर वापसी हुई लेकिन इस बल्लेबाज़ ने शानदार बल्लेबा़जी की नज़ारा पेश किया। स्मिथ ने पहले 34 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर वो 41 गेंदों का सामना करते हुए 61 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और एक दमदार छक्का भी निकला। स्मिथ फवाद अहमद की गेंद पर गच्चा खाकर स्टंप आउट हुए।

फीफा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

फीफा के शेड्यूल के लिए यहां क्लिक करें 

डेवचिच की तूफानी पारी

टोरंटो नेशनल को जीत दिलाई न्यूज़ीलैंड के एंटन डेवचिच ने। डेवचिच ने तूफानी पारी खेलते हुए सिर्फ 44 गेंदों पर नाबाद 92 रन की पारी खेलकर सैमी की टीम को जीत दिला दी। इस पारी के दौरान डेवचिच ने 10 चौके और 6 छक्के भी जड़े और उनकी इस धमाकेदार पारी का नतीज़ ये रहा कि टोरंटो नेशनल की टीम ने 19.2 ओवर में ही 231 रन बना दिए।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।