विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एएफपी यंग रिच लिस्ट में पहली बार शामिल हुए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Fri, 26 Oct 2018 04:00 PM (IST)

वर्ष 2018 में 29 वर्ष के स्मिथ ने 27 मिलियन यूए डॉलर की कमाई की।

एएफपी यंग रिच लिस्ट में पहली बार शामिल हुए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ
एएफपी यंग रिच लिस्ट में पहली बार शामिल हुए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ

मेलबॉर्न (ऑस्ट्रेलिया)। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ वर्ष 2018 ऑस्ट्रेलियन फाइनेंशियल रिव्यू (एएफपी) यंग रिच लिस्ट में पहली बार शुमार हुए हैं जबकि इस वर्ष वो बॉल टेंपरिंग मामले में दोषी पाए जाने के बाद एक वर्ष के लिए बैन कर दिए गए थे। वर्ष 2018 में 29 वर्ष के स्मिथ ने 27 मिलियन यूए डॉलर की कमाई की। एएफपी रिच लिस्ट में स्मिथ 95वें नंबर पर हैं। 

इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के बॉस्केटबॉल खिलाड़ी एंड्रयू बोगट शामिल हैं जिन्होंने कुछ दिन पहले ही नेशनल बॉस्केटबॉल लीग की टीम सिडनी किंग्स के साथ जुड़े हैं। इस वर्ष मार्च में स्टीव स्मिथ अपने साथी खिलाड़ी डेविड वार्नर के साथ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा एक वर्ष के लिए बैन कर दिए गए थे। इन दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर दक्षिण अफ्रीका के साथ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान बॉल टेंपरिंग की साजिश रची थी और पकड़े गए थे। ये मैच न्यू लैंड्स में खेला गया था। 

इस घटना के बाद स्मिथ को ना सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी से हटा दिया गया बल्कि उन्हें आइपीेएल की टीम के भी बाहर कर दिया गया था। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।