विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

41 गेंदों पर 61 रन बनाकर स्मिथ ने की जोरदार वापसी

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Fri, 29 Jun 2018 10:45 PM (IST)

स्मिथ ने ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग में वेंकूवर नाइट्स के खिलाफ टोरंटो नेशनल्स के लिए खेलते हुए 41 गेंदों में आठ चौकों और एक छक्के के साथ 61 रन बनाए।

41 गेंदों पर 61 रन बनाकर स्मिथ ने की जोरदार वापसी
41 गेंदों पर 61 रन बनाकर स्मिथ ने की जोरदार वापसी

v>टोरंटो, एएफपी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने तूफानी अर्धशतक के साथ क्रिकेट में वापसी की। बॉल टेंपरिंग (गेंद से छेड़छाड़) के आरोप में एक साल का प्रतिबंध झेल रहे स्मिथ ने करीब चार महीने बाद किसी क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। स्मिथ ने ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग में वेंकूवर नाइट्स के खिलाफ टोरंटो नेशनल्स के लिए खेलते हुए 41 गेंदों में आठ चौकों और एक छक्के के साथ 61 रन बनाए। 
 
वेंकूवर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 227 रन बनाए। उसके लिए वेस्टइंडीज के बल्लेबाज इविन लुइस ने 55 गेंदो में 96 रनों की धमाकेदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टोरंटो के लिए स्मिथ और एंटन डेवसिच ने चौथे विकेट के लिए 91 रन जोड़े। स्मिथ ने 34 गेंदों मे ही अर्धशतक पूरा कर लिया। हालांकि, वह 14वें ओवर में 61 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। डेवसिच 44 गेंदों पर 92 रन बनाकर नॉटआउट रहे और टोरंटो को छह विकेट से जीत दिलाई। 
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।