विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

13 महीनों के बाद ऑस्ट्रेलियाई जर्सी में नजर आए स्टीव स्मिथ व डेविड वार्नर

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Sun, 05 May 2019 08:16 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 06 May 2019 12:06 AM (GMT+05:30)

स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर ने करीब 13 महीने बाद पहली बार ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की जर्सी पहने हुए नजर आए।

13 महीनों के बाद ऑस्ट्रेलियाई जर्सी में नजर आए स्टीव स्मिथ व डेविड वार्नर
13 महीनों के बाद ऑस्ट्रेलियाई जर्सी में नजर आए स्टीव स्मिथ व डेविड वार्नर

ब्रिसबेन, आइएएनएस। आगामी विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में शामिल किए गए स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर ने करीब 13 महीने बाद पहली बार ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की जर्सी पहने हुए नजर आए और उन्होंने राष्ट्रीय टीम के साथ रविवार को अभ्यास किया।

क्रिकेट डॉटकॉमडॉटएयू की रिपोर्ट के अनुसार, वायरस से उबर रहे स्मिथ को पहली बार विश्व कप के लिए लगाए गए कैंप के साथ देखा गया, जबकि शनिवार को वह अभ्यास से दूर रहे। हालांकि शुक्रवार को उन्हें नेट सेशन के दौरान जॉगिंग करते देखा गया। दोनों खिलाडि़यों ने आइपीएल के मौजूदा 12वें सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। वार्नर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 12 पारियों में 692 रन के साथ सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में शीर्ष पर हैं। वहीं, स्मिथ ने राजस्थान रॉयल्स के साथ खेलते हुए तीन अर्धशतकों की मदद से 319 रन बनाए थे। पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ के बाद वार्नर और स्मिथ पर एक-एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था। इन दोनों खिलाडि़यों का पिछले हफ्ते ब्रिसबेन में विश्व कप पूर्व तैयारी शिविर के दौरान राष्ट्रीय टीम में स्वागत किया गया था।

हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि आप वार्नर के उस आकंड़े को देखें जो उन्होंने भारत में हैदराबाद के लिए हासिल किए हैं। मुझे लगता है कि उन्होंने आइपीएल के प्रत्येक सत्र में 500 से अधिक रन बनाए हैं, जो कि शानदार निरंतरता है। मुझे लगता है कि वह वनडे में भी हमारे लिए ऐसा ही करेंगे। स्मिथ और वार्नर सोमवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रहे तीन अभ्यास मैचों में खेल सकते हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।