विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कहा, टेस्ट क्रिकेट में बदलाव के लिए फास्ट क्रिकेट जिम्मेदार

By Lakshya SharmaEdited By:
Published: Thu, 11 Oct 2018 11:38 AM (IST)Updated: Thu, 11 Oct 2018 11:59 AM (IST)

भारतीय टीम को भी विदेशी मैदानों पर पसीना बहाना चाहिए।

इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कहा, टेस्ट क्रिकेट में बदलाव के लिए फास्ट क्रिकेट जिम्मेदार
इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कहा, टेस्ट क्रिकेट में बदलाव के लिए फास्ट क्रिकेट जिम्मेदार

मथुरा, जेएनएन। आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर स्टीव रिक्सन बुधवार को सांदीपनि मुनि स्कूल पहुंचे। उन्होंने वहां बेटियों के लिए चल रही निशुल्क शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान कहा कि टेस्ट क्रिकेट में आए बदलाव के लिए फास्ट क्रिकेट जिम्मेदार है। भारतीय टीम बेहद मजबूत है, लेकिन उसे विदेश की जमीन के अनुसार ढलना सीखना होगा।

स्कूल में पत्रकारों को स्टीव रिक्सन ने बताया कि आस्ट्रेलिया की ओर से उन्होंने 13 टेस्ट व छह एक दिवसीय मैच खेले हैं। वे एलेन नॉट इंग्लैंड, रोडनी मार्श और ग्रेग चैपल एवं विवियन रिचर्ड को आदर्श मानते हैं। यह सभी उनकी नजर में सर्वकालीन महान क्रिकेटर हैं।

वर्तमान में धोनी, विराट कोहली व केन विलियम्सन को वह बेहतरीन खिलाड़ी मानते हैं। वह पाकिस्तान क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच के अलावा आइपीएल में हैदराबाद हीरोज व चेन्नई सुपरकिंग के कोच भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया की टीम किसी भी देश में खेलने जाती है, पहले वहां के मैदानों पर प्रैक्टिस करती है। 

इसी प्रकार भारतीय टीम को भी विदेशी मैदानों पर पसीना बहाना चाहिए। भारतीय टीम के बारे में कहा कि वर्तमान दौर में खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। वृंदावन दौरे के संबंध में कहा कि जो अनुभव यहां की धरती पर मिले हैं, उन्हें शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।