विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को घरेलू टीम से नहीं मिला कॉन्ट्रैक्ट तो ले लिया फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास

By Vikash GaurEdited By:
Published: Sun, 05 Apr 2020 07:55 AM (IST)

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव ओकीफे को घरेलू टीम न्यू साउथ वेल्स से सालाना कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिली तो इस खिलाड़ी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया।

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को घरेलू टीम से नहीं मिला कॉन्ट्रैक्ट तो ले लिया फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को घरेलू टीम से नहीं मिला कॉन्ट्रैक्ट तो ले लिया फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास

नई दिल्ली, जेएनएन। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए खेल चुके धाकड़ खिलाड़ी स्टीव ओ'कीफे ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। इसके पीछे की वजह भी बड़ी चौंकाने वाली है। दरअसल, स्टीव ओ'कीफे को घरेलू टीम न्यू साउथ वेल्स से सालाना कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला था। इसी की वजह से इस स्पिनर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। हालांकि, बाकी टूर्नामेंट में खेलने के लिए उपलब्ध होंगे।

ऑस्ट्रेलिया के लेफ्ट-आर्म स्पिनर स्टीव ओ'कीफे ने तत्काल प्रभाव से प्रथम श्रेणी क्रिकेट को अलविदा कहा दिया है, क्योंकि वे न्यू साउथ वेल्स से सालाना अनुबंध नहीं मिलने से निराश थे। स्टीव ओ'कीफे सिडनी सिक्सर्स के लिए ऑस्ट्रेलिया में ही आयोजित होने वाली बिग बैश लीग में खेलते रहेंगे। स्टीव ओ'कीफे ने इस बारे में कहा, "मैं निराश था जब मुझे बताया गया कि मुझे कॉन्ट्रैक्ट में शामिल नहीं किया जा रहा है, लेकिन मैं इस निर्णय का सम्मान करता हूं और इसे स्वीकार करता हूं। इसलिए, मैंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है।"

सौभाग्यशाली हूं कि देश के लिए खेला- स्टीव

स्टीव ओ'कीफे ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू को बताते हुए आगे कहा है, "यह किसी सौभाग्य से कम नहीं है कि मैंने देश के लिए खेला और राज्य की टीम का नेतृत्व किया, लेकिन इन सब के ऊपर मुझे सबसे ज्यादा गर्व इस बात का है कि मैं अब तक मिले सबसे अच्छे ब्लॉक्स में से कुछ के साथ खेला हूं। जब मैं अपने क्रिकेट खेलने के समय के बारे में सोचता हूं, तो वही होता है जो मुझे सबसे ज्यादा याद होगा।"

बता दें कि 2019-20 के शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में स्टीव ओ'कीफे ने 5 मैचों में 16 विकेट हासिल किए थे और वे इस टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। इतना ही नहीं, स्टीव ओ'कीफे ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 24.66 के औसत से 301 विकेट लेने का कमाल भी किया है, जिसमें 13 बार वे फाइव-विकेट हॉल भी निकाल चुके हैं। 35 साल के स्टीव ओ'कीफे देश के लिए 9 टेस्ट और 7 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।