विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाजी कोच की जिम्मेदीर संभालेंगे अब ये पूर्व क्रिकेटर

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Mon, 05 Nov 2018 06:35 PM (IST)

वेंकटेश प्रसाद ने पंजाब टीम का साथ छोड़ दिया है।

किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाजी कोच की जिम्मेदीर संभालेंगे अब ये पूर्व क्रिकेटर
किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाजी कोच की जिम्मेदीर संभालेंगे अब ये पूर्व क्रिकेटर

नई दिल्ली, जेएनएन। वीरेंद्र सहवाग के बाद किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के साथ जुड़े एक और दिग्गज ने इस फ्रेंचाइजी को अलविदा कह दिया है। पंजाब टीम के गेंदबाजी कोच वेंकटेश प्रसाद ने अब इस टीम के साथ अपना रिश्ता तोड़ दिया है। अब प्रसाद की जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीधरन श्रीराम को टीम का गेंदबाजी कोच बनाया गया है। 

श्रीधरन श्रीराम इससे पहले आइपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के असिस्टेंट कोच रह चुके हैं। श्रीराम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाजी कोच भी रह चुके हैं। श्रीराम के अलावा पंजाब की टीम ने ने हाई परफॉर्मेंस कोच के तौर पर प्रसन्ना एगोराम को भी अपने साथ जोड़ा है। प्रसन्ना दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के साथ भी काम कर चुके हैं। उन्हें दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम की सफलता का काफी सारा श्रेय दिया जाता है। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ, जैक कैलिस, हाशिम अमला और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गजों का मानना है कि दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम की सफलता के पीछे प्रसन्ना एगोराम का बहुत बड़ा हाथ है।

किंग्स इलेवन पंजाब ने अगले सीजन के लिए लगभग अपनी पूरी कोचिंग टीम बदल दी है। कुछ दिन पहले ही ब्रेड हॉज की जगह न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। इसके बाद टीम के मेंटर वीरेंदर सहवाग ने भी फ्रेंचाइजी से नाता तोड़ लिया था और अब वेंकटेश प्रसाद ने भी इस्तीफा दे दिया।

पिछले सीजन में अश्विन को पंजाब टीम की कमान सौंपी गई थी और टीम ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन बाद में टीम का प्रदर्शन खराब होता चला गया। वो प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाए थे। टीम के इस खराब प्रदर्शन के बाद ही फ्रेंचाइजी ने इतने बदलाव किए हैं जिससे की उनकी टीम अगली बार अच्छा प्रदर्शन कर सकें। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।