विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस क्रिकेटर की पत्नी की वजह से श्रीलंकाई ड्रेसिंग रूम का माहौल हो गया है खराब !

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Fri, 01 Feb 2019 06:18 PM (IST)

खबरों की मानें तो इन दिनों श्रीलंकाई ड्रेसिंग रूम का माहौल तनावपूर्ण है।

इस क्रिकेटर की पत्नी की वजह से श्रीलंकाई ड्रेसिंग रूम का माहौल हो गया है खराब !
इस क्रिकेटर की पत्नी की वजह से श्रीलंकाई ड्रेसिंग रूम का माहौल हो गया है खराब !

नई दिल्ली। श्रीलंका क्रिकेट टीम इन दिनों अपने खराब प्रदर्शन को लेकर तो चर्चा में है ही अब एक और वजह ये ये टीम विवादों में आ गई है। खबरों की मानें तो टीम के ड्रेसिंग रूम में सबकुछ ठीक नहीं है। टीम ने नए वनडे और टी20 टीम के कप्तान लासिथ मलिंगा और थिसारा परेरा के बीच बातचीत बंद है और इसकी वजह मलिंगा की पत्नी को बताया जा रहा है। 

हाल फिलहाल ही श्रीलंका क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर थिसारा परेला और मलिंगा की पत्नी के बीच बहस हो गई। ये बहस मलिंगा की पत्नी की तरफ से सोशल मीडिया पर किए गए एक कमेंट से शुरू हुई। दरअसल मलिंगा की पत्नी ने सोशल मीडिया के जरिए थिसारा परेरा पर आरोप लगाया कि वो टीम में अपनी जगह कायम रखने के लिए श्रीलंका के खेल मंत्री से मिले थे। इसके बचाव ने थिसारा ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और फेसबुक पर वर्ष 2018 में वनडे क्रिकेट में किए गए अपने प्रदर्शन के आंकड़े को सामने रख दिया। इस आंकड़े को थिसारा ने शानदार बताया। इसके अलावा परेरा ने श्रीलंका बोर्ड के एक अधिकारी के पत्र लिखा और शिकायत की कि इस तरह की बात जब टीम के कप्तान की पत्नी की तरफ से की जाती है तो जनता उसी पर यकीन करेगी। उन्होंने ये भी लिखा कि मलिंगा की पत्नी की इस तरह की टिप्पणी के बाद ड्रेसिंग रूम का माहौल पहले जैसा नहीं रहा साथ ही खिलाड़ियों का व्यवहार भी बदल गया है। 

थिसारा परेरा ने तो यहां तक कह दिया कि हमारी क्रिकेट टीम पूरे देश के लिए मजाक बन गई है। अब उनके इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि टीम के हालात कितने गंभीर हैं। श्रीलंका की टीम का हालिया प्रदर्शन काफी खराब रहा है। इन दिनों ये टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है जहां वो दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। सीरीज का पहले मैच में श्रीलंका को हार मिली थी। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।