विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2025 से पहले शादी के बंधन में बंधा धोनी का चहेता क्रिकेटर, 18वें सीजन में RR की ओर से खेलता नजर आएगा

Published: Fri, 17 Jan 2025 08:27 PM (IST)

Maheesh Theekshana wedding इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले स्‍टार गेंदबाज ने शादी रचा ली है। इस क्रिकेटर ने सोशल ...और पढ़ें

महेश तीक्षणा शादी के बंधन में बंधे। इमेज- बीसीसीआई
महेश तीक्षणा शादी के बंधन में बंधे। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. राजस्‍थान रॉयल्‍स ने महेश तीक्षणा को खरीदा
  2. महेश तीक्षणा का बेस प्राइस 2 करोड़ था
  3. महेश तीक्षणा चेन्‍नई में खेल चुके हैं

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले स्‍टार गेंदबाज शादी के बंधन में बंध गया है। इस गेंदबाज ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्‍वीरें शेयर की हैं। इस गेंदबाज को महेंद्र सिंह धोनी का करीबी भी माना जाता है।

हालांकि, IPL 2025 में यह गेंदबाज चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के बजाए राजस्‍थान रॉयल्‍स में खेलता हुआ नजर आएगा। यह प्‍लेयर कोई और नहीं श्रीलंका के राइट आर्म ऑफब्रेक गेंदबाज महेश तीक्षणा हैं। महेश तीक्षणा ने अपनी शादी की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

View this post on Instagram

A post shared by ERANGA ( ANUSH) (@aefotograph)

27 मैच खेले हैं

IPL में महेश तीक्षणा के प्रदर्शन की बात करें तो उन्‍होंने अब तक 27 मैच खेले हैं। इस दौरान इस गेंदबाज ने 31.88 की औसत और 7.66 की इकॉनमी से 25 विकेट चटकाए हैं। 4/33 लीग में उनका बेस्‍ट प्रदर्शन है। लीग में उन्‍होंने 1 बार ही 4 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है।

3 साल चेन्‍नई के लिए खेले

  • IPL 2022 से पहले चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने महेश तीक्षणा को 70 लाख रुपये में खरीदा था।
  • वह IPL 2023 और IPL 2024 में भी CSK का हिस्‍सा रहे।
  • इसके बाद IPL 2025 से पहले साउदी अरब के जेद्दा में हुए मेगा ऑक्‍शन में महेश तीक्षणा नीलामी के मैदान में उतरे।
  • इस दौरान राजस्‍थान रॉयल्‍स ने उन्‍हें 4 करोड़ 40 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा।

2 करोड़ था बेस प्राइस 

महेश तीक्षणा का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। मेगा ऑक्‍शन के दौरान मुंबई इंडियंस ने भी महेश तीक्षणा को खरीदने में रुचि दिखाई थी। ऐसे में मुंबई इंडियंस और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच ऑक्‍शन में जंग देखने को मिली। 4.20 करोड़ पर मुंबई इंडियंस ने ब्रेक लगा दिया। ऐसे में राजस्‍थान ने 4.40 करोड़ में उन्‍हें खरीद लिया।

महेश तीक्षणा ने अपने करियर में 60 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान 60 पारियों में उन्‍होंने 58 विकेट अपने नाम किए हैं। टी20 इंटरनेशनल में उनकी औसत 26.56 की और इकोनॉमी 6.87 की है। महेश तीक्षणा ने 50 वनडे में 72 विकेट और 2 टेस्‍ट में 5 सफलताएं प्राप्‍त की हैं।

रिटेन किए गए खिलाड़ी

  • संजू सैमसन (18 करोड़)
  • यशस्‍वी जायसवाल (18 करोड़)
  • रियान पराग (14 करोड़)
  • ध्रुव जुरल (14 करोड़)
  • शिमरोन हेटमायर (11 करोड़)
  • संदीप शर्मा (4 करोड़)

मेगा ऑक्‍शन में खरीदे प्‍लेयर

जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्षणा, वनिंदु हसरंगा, अकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय सिंह, नीतीश राणा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह, फजलहक फारूकी, वैभव सूर्यवंशी, क्‍वेना मफाका, कुणाल राठौड़, अशोक शर्मा।

ये भी पढ़ें: Rinku Singh Net Worth: फर्श से अर्श पर पहुंचे हैं रिंकू सिंह, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक; क्‍या है कमाई का जरिया?