मैक्सवेल के शतक से ऑस्ट्रेलिया क्वार्टर फाइनल में
ग्लेन मैक्सवेल के धमाकेदार पहले शतक [102] की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप समूह 'ए' के मुकाबले में श्रीलंका को 64 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया इस जीत के साथ समूह में दूसरा स्थान पुख्ता कर लिया है और अब उसे क्वार्टर फाइनल में
सिडनी। ग्लेन मैक्सवेल के धमाकेदार पहले शतक [102] की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप समूह 'ए' के मुकाबले में श्रीलंका को 64 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया इस जीत के साथ समूह में दूसरा स्थान पुख्ता कर लिया है और अब उसे क्वार्टर फाइनल में गत चैंपियन भारत या दक्षिण अफ्रीका से सामना नहीं करना पडे़गा। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 376 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 46.2 ओवर में 312 रन ही बना सकी। श्रीलंका ने रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा अच्छी तरह से किया जिसमें संगकारा ने लगातार तीसरा शतक बनाया। वे विश्व कप में लगातार तीसरा शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने लाहिरू थिरिमाने को जल्द गंवा दिया। इसके बाद तिलकरत्ने दिलशान [62] और संगकारा ने पारी को आगे ब़़ढाया। दिलशान ने तीसरे ओवर में मिचेल जॉनसन की गेंदों पर लगातार छह चौके लगाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 130 रन जोडे़ । जेम्स फॉल्कनर ने इस साझेदारी को दिलशान को आउट कर तोड़ा। यहां से श्रीलंकाई पारी बिखर गई।
वन-डे क्रिकेट में सचिन तेंडुलकर के बाद 14 हजार रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने संगकारा ने 100 गेंदों पर 100 रन पूरे किए। कुछ ही देर बाद वे भी चलते बने। दिनेश चांदीमल ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 24 गेंदों पर 52 रन और एंजेलो मैथ्यूज ने 35 रन बनाते हुए टीम को लक्ष्य की ओर बढ़ाया। अंतत: वह टीम 46.2 ओवरों में 312 रन ही बना सकी। फॉल्कनर ने 3 जबकि मिचेल स्टार्क व मिचेल जॉनसन ने 2--2 विकेट लिए।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 41 रनों पर 2 विकेट गंवा दिए थे। स्टिवन स्मिथ [72] और कप्तान माइकल क्लार्क [68] ने टीम को संभालते हुए 134 रनों की साझेदारी की। मैक्सवेल ने क्रीज पर आते ही धमाकेदार बल्लेबाजी शुरू कर दी और मात्र 51 गेंदों पर अपने करियर का पहला शतक पूरा किया। वे विश्व कप के सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड से एक गेंद से चूक गए। मैक्सवेल जब 95 के व्यक्तिगत स्कोर पर थे तो संगकारा ने उनका कैच छोड़ दिया। जब वे 99 के स्कोर पर थे तब मैक्सवेल के पास विश्व कप रिकॉर्ड [केविन ओ'ब्रायन] की बराबरी करने का मौका था। 50वीं गेंद पर वे रन दौडे़ लेकिन अंपायर ने लेगबाई दे दिया।
मैक्सवेल ने शेन वॉटसन [67] के साथ 160 रनों की तेज साझेदारी कर टीम को 300 के पार पहुंचाया। मैक्सवेल को अपना पहला शतक पूरा करने के लिए 43 पारियों का इंतजार करना पड़ा। लसिथ मलिंगा व थिसारा परेरा ने 2-2 विकेट लिए।
टीमें -
श्रीलंका : लाहिरू थिरिमाने, तिलकरत्ने दिलशान, कुमार सगकारा, दिनेश चांदीमल, महेला जयवर्धने, एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), उपुल थरंगा, सचित्र सेनानायके, थिसरा परेरा, सीकुगे प्रसन्ना, लसिथ मलिंगा।
ऑस्ट्रेलिया : एरोन फिंच, डेविड वॉर्नर, स्टीवन स्मिथ, माइकल क्लार्क (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, शेन वॉटसन, ब्रेड हैडिन, जेम्स फॉकनर, मिचेल जॉनसन, मिचेल स्टार्क, जेवियर डोहर्टी।