विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को पहली पारी में 144 रन पर समेटा

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Thu, 24 Jan 2019 08:50 PM (IST)

श्रीलंका की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले डे-नाइट टेस्ट मैच की पहली पारी में सिर्फ 144 रन पर सिमट गई।

पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को पहली पारी में 144 रन पर समेटा
पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को पहली पारी में 144 रन पर समेटा

ब्रिसबेन। श्रीलंका की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले डे-नाइट टेस्ट मैच की पहली पारी में सिर्फ 144 रन पर सिमट गई। गाबा मैदान में पहले दिन का खेल समाप्ति तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में दो विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए।

मार्कस हैरिस 40 और नाइटवाचमैन नाथन लियोन बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 66 रन तक श्रीलंका ने अपने पांच विकेट गंवा दिए। हालांकि निरोशन डिकवेला (64) ने एक छोर संभाले रखा लेकिन उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। टीम के सात बल्लेबाज दहाई के आंकड़़े तक भी नहीं पहुंच सके।

9वें विकेट के लिए अगर 38 रनों की साझेदारी नहीं हुई होती तो श्रीलंकाई टीम और पहले सिमट जाती। पैट कमिंस ने 39 रन देकर चार और टेस्ट पदार्पण कर रहे जेई रिच‌र्ड्सन ने 26 रन देकर 3 विकेट लिए।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।