विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रीलंका, न्‍यूजीलैंड और पाकिस्‍तान टीम करेगी वेस्‍टइंडीज का दौरा, CWI ने जारी किया पूरा शेड्यूल

Published: Thu, 28 May 2026 04:17 PM (IST)

क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने 2026 के मेंस घरेलू सीजन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।

वेस्टइंडीज टीम।

वेस्टइंडीज टीम।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने 2026 के मेंस घरेलू सीजन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें श्रीलंका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ इंटरनेशनल सीरीज शामिल हैं। विंडीज टीम श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ दो-दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। यह आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा साइकिल का हिस्सा हैं।

2 टेस्‍ट मैच होंगे 

क्रिकेट सीजन की शुरुआत जमैका में श्रीलंका के खिलाफ 3 से 14 जून तक होने वाली व्‍हाइट बॉल सीरीज से होगी। इस दौरान तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमें एंटीगुआ में दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए रवाना होंगी। पहला टेस्‍ट 25 से 29 जून तक और दूसरा 3 से 7 जुलाई होगा।

इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। पहले तीन मैच 11, 13 और 16 जुलाई को गुयाना में होंगे। इसके बाद सीरीज का समापन बारबाडोस में 19 और 21 जुलाई को होने वाले अंतिम दो मैचों के साथ होगा।

CWI ने दी जानकारी

CWI ने एक विज्ञप्ति में कहा, अंतिम रूप से तय शेड्यूल के तहत न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के मेजबान स्थल के रूप में बारबाडोस को शामिल किया गया है। सीरीज के अंतिम दो मैच अब वहीं खेले जाएंगे। घरेलू सीजन का अंतिम चरण त्रिनिदाद और टोबैगो में होगा। श्रीलंकाई टीम 25-29 जुलाई और 2-6 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।

यह सीरीज ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी के लिए भी एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी, क्योंकि यह अकादमी पहली बार इंटरनेशनल टेस्ट मैच की मेजबानी करने जा रही है। वेस्टइंडीज इस समय विश्व टेस्ट चैंपियनशिप प्‍वाइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है। टीम ने मौजूदा साइकिल में अब तक आठ मैच खेले हैं।

 

 

श्रीलंका सीरीज का शेड्यूल

  • पहला वनडे: 3 जून, सबीना पार्क, जमैका
  • दूसरा वनडे: 6 जून, सबीना पार्क, जमैका
  • तीसरा वनडे: 8 जून, सबीना पार्क, जमैका
  • पहला टी20: 11 जून, सबीना पार्क, जमैका
  • दूसरा टी20: 13 जून, सबीना पार्क, जमैका
  • तीसरा टी20: 14 जून, सबीना पार्क, जमैका
  • पहला टेस्ट: 25-29 जून, सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम
  • दूसरा टेस्‍ट: 3-7 जुलाई, सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम

न्यूजीलैंड सीरीज का शेड्यूल

  • पहला वनडे: 11 जुलाई, गुयाना नेशनल स्टेडियम, गुयाना
  • दूसरा वनडे: 13 जुलाई, गुयाना नेशनल स्टेडियम, गुयाना
  • तीसरा वनडे: 16 जुलाई, गुयाना नेशनल स्टेडियम, गुयाना
  • चौथा वनडे: 19 जुलाई, केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस
  • पांचवां वनडे: 21 जुलाई, केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस

पाकिस्‍तान सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टेस्ट: 25-29 जुलाई, ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद और टोबैगो
  • दूसरा टेस्ट: 2-6 अगस्त, क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद और टोबैगो

यह भी पढ़ें- श्रीलंका क्रिकेट में हुआ बड़ा बदलाव, दसुन शनाका की हुई छुट्टी; बोर्ड ने इस खिलाड़ी को बनाया नया कप्तान

यह भी पढ़ें- 'ऐसे फ्री में नहीं दे सकते', टीम इंडिया की कैप की इज्जत बचाने के लिए अश्विन ने की खास अपील; इस बात से किया इनकार