विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा पर लगा महिला से छेड़छाड़ का आरोप

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Thu, 11 Oct 2018 06:37 PM (IST)Updated: Fri, 12 Oct 2018 09:26 AM (IST)

लसिथ मलिंगा पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए।

श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा पर लगा महिला से छेड़छाड़ का आरोप
श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा पर लगा महिला से छेड़छाड़ का आरोप

नई दिल्ली, जेएनएन। श्रीलंका क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इन दिनों दुनिया भर में महिलाओँ के शोषण के खिलाफ मी टू कैंपेन चल रहा है और इसकी लपट मलिंगा तक पहुंच चुकी है। इससे पहले श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी अर्जुन रणतुंगा पर भी ऐसा आरोप लगा था। 

लसिथ मलिंगा के उपर आरोप लगाने वाली महिला ने अपना नाम गुप्त रखते हुए आइपीएल के दौरान मुंबई के 
एक होटल में घटी घटना का जिक्र किया। इस घटना को भारतीय महिला प्लेबैक गायिका चिनमई श्रीपदा ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया। श्रीपदा ने घटना को उस महिला की तरफ से साझा किया। 

श्रीपदा ने अपने ट्विटर पर लिखा कि मैं अपना नाम जाहिर नहीं करना चाहती। ये घटना कुछ वर्ष पहले का है जब मैं मुंबई में थी। वहां एक होटल में मैं अपनी दोस्त से मिलने गई थी जों वहीं पर ठहरी हुई थी। उस वक्त आइपीएल चल रहा था और होटल में मेरा सामना श्रीलंका के एक मशहूर क्रिकेटर से हुआ। उस क्रिकेटर ने मुझे बताया कि उसकी दोस्त उनके कमरे में है। ये बात जानने के बाद मैं उनके कमरे में चली गई जहां मेरी दोस्त नहीं थी। कमरे में पहुंचने के बाद उस क्रिकेटर ने मुझे बिस्कर पर धकेल दिया और मेरे चेहरे के करीब आ गया। उनके शरीर और ताकत के आगे मेरी कुछ नहीं चली। इसके बाद मैंने अपनी आंखें और मुंह बंद कर लिया और उन्होंने मेरे चेहरे का उपयोग किया। इसी दौरान होटल के एक कर्मचारी ने कमरे का दरवाजा खटखटाया जो कमरे के बार को सही करने आया था। मैं मौका पाकर बाथरूम में चली गई  और वहां अपना चेहरा धोया और होटल का कर्मचारी जैसे ही कमरे से बाहर गया मैं भी वहीं से चली गई। वहां पर मेरा अपमान हुआ। शायद लोग यही करेंगे की मैं जान बूझकर उस कमरे में गई थी क्योंकि वो एक फेेमस व्यक्ति था। या तुम ऐसा चाहती थीं या तुम्हारे साथ ऐसा ही होना चाहिए था। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।