विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs SL: भारत के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज से पहले श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, प्रमुख तेज गेंदबाज टीम से हुआ बाहर

Published: Wed, 24 Jul 2024 09:37 PM (IST)

भारत के खिलाफ 27 जुलाई से शुरू होने वाली टी20 और वनडे सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका लगा ...और पढ़ें

दुष्मंथा चमीरा चोट के चलते वनडे और टी20 सीरीज से बाहर। फाइल फोटो
दुष्मंथा चमीरा चोट के चलते वनडे और टी20 सीरीज से बाहर। फाइल फोटो

HighLights

  1. श्रीलंका के प्रमुख गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा दोनों सीरीज से हुए बाहर
  2. मुख्य चयनकर्ता ने की चोट की पुष्टि
  3. एंजिलो मैथ्यूज को मिल सकता है मौका

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के खिलाफ टी20I और वनडे सीरीज से पहले मेजबान देश श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है। श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा दोनों सीरीज के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। चीफ सेलेक्टर उपुल थरंगा ने इस बतात की पुष्टि की है। भारत के खिलाफ टी20I में चमीरा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

श्रीलंका के खिलाफ भारत की टी20 सीरीज 27 जुलाई से शुरू होने वाली है। तीनों मैच पल्लेकेले में खेले जाएंगे। भारत के पूर्णकालिक हेड कोच गौतम गंभीर और श्रीलंका के अंतरिम हेड कोच सनथ जयसूर्या के लिए यह पहली परीक्षा होगी है। वहीं, इस सीरीज से पहले श्रीलंका टीम बड़ा झटका लगा है। चमीरा की चोट के बारे में बात करते हुए थरंगा ने पुष्टि की कि वे जल्द ही टी20 टीम में चमीरा की जगह रिप्लेसमेंट की घोषणा करेंगे।

उपुल थरंगा ने की पुष्टि

उन्होंने कहा, "कल ही हमें रिपोर्ट मिली है और यह पुष्टि की जा सकती है कि वह भारत के खिलाफ टी20 और वनडे मैच में नहीं खेल पाएंगे। हम जल्द ही उनके स्थान पर किसी खिलाड़ी का नाम घोषित करेंगे। टीम में एक अनुभवी खिलाड़ी को जगह दी जा सकती है।

यह भी पढे़ं- रोहित-विराट और जडेजा की कमी से होगा भारत को नुकसान, टी20 सीरीज से पहले श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान

अनुभवी खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

दिलचस्प बात यह है कि चमीरा ने हाल ही में संपन्न लंका प्रीमियर लीग (LPL) में कैंडी फाल्कन्स के लिए कुछ मैच नहीं खेले थे। हालांकि, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि उन्हें यह चोट कब लगी। चमीरा की जगह असिथा फर्नांडो, दिलशान मधुशंका और कसुन राजिथा को शामिल किया जा सकता है।

गौरतलब है कि मैथ्यूज ने टी20 विश्व कप के लिए वापसी की थी और एलपीएल 2024 में भी अच्छा प्रदर्शन किया था और 151.74 की स्ट्राइक रेट से 261 रन बनाए थे। एंजिलो मैथ्यूज को भी टीम में जगह मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- IND vs SL: कप्तानी को लेकर Surya-Hardik की दोस्ती में आई दरार? स्टार ऑलराउंडर की Video से सामने आई सच्चाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।