कोरोना वायरस से लड़ रहा है श्रीलंका, क्रिकेट बोर्ड ने देश के लिए दान की बड़ी रकम
श्रीलंका में करीब 100 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। ऐसे में देश की मदद करने के लिए क्रिकेट बोर्ड आगे आया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन यानी WHO की 24 मार्च की 10 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका में करीब 100 लोगों को कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। श्रीलंका जैसे छोटे, लेकिन घनी आबादी वाले देश में 100 के करीब लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में देश की मदद करने और कोरोन वायरस से लड़ने के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड भी आगे आया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने देश की बड़ी आर्थिक मदद करने का फैसला किया है।
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने Coronavirus Crisis को देखते हुए देश को 25 मिलियन श्रीलंका रुपयों की मदद की है, जो भारतीय रुपयों के हिसाब से करीब 1 करोड़ रुपये हैं। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है कि वे इस रकम को डोनेट कर रहे हैं। SLC ने लिखा है, "श्रीलंका क्रिकेट ने सरकार को कोविड 19 महामारी को रोकने के लिए LKR 25 million की मदद करने का फैसला किया है।"
Sri Lanka Cricket (SLC) has taken a decision to grant a sum of LKR 25 million to the Government to help its efforts toward combating the Covid-19 pandemic, which has created a national health crisis.
READ: https://t.co/A9Cm2L6t1x" rel="nofollow #Lka #COVID19LK pic.twitter.com/KHxEv68v6N — Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) 23 March 2020
श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर प्रेस रिलीज को भी अटैच किया है और सारी जानकारी देश के बारे में बताई है। प्रेस रिलीज के मुताबिक, इस रकम को सरकार को सीधे मुहैया करा दिया है। इस रकम को सरकार देश में स्वास्थ्य पर खर्च करेगी और जो लोग कोरोना वायरस से लड़ रहे हैं उनके इलाज में लगाएगी। गनीमत ये है कि श्रीलंका में अभी तक एक भी शख्स की मौत कोरोना वायरस की वजह से नहीं हुई है।
जिस तरह श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने देश की मदद की है, उसी तरह दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआइ को भी देश की सरकार और यहां के लोगों की मदद करनी होगी। हालांकि, कुछ खिलाड़ियों ने अपने-अपने तरीके से लोगों की मदद करने का फैसला किया है।