पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंकाई टीम पर आई मुसीबत, चोट के कारण नहीं खेल पाएगा ये बल्लेबाज
श्रीलंका के बल्लेबाज पाथुम निसंका चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो ...और पढ़ें
-1793081296208_m.webp)
श्रीलंका को लगा झटका

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज से पहले श्रीलंका को झटका लग गया है। उसका एक बेहतरीन बल्लेबाज सीरीज से बाहर हो गया है। इस खिलाड़ी का नाम है पाथुम निसंका। निसंका को 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली थी, लेकिन वह चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे।
निसंका को बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हुई थी जिससे वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाए हैं और इसी के चलते वह सीरीज से बाहर हो गए हैं। श्रीलंका क्रिकेट ने बयान जारी कर इस बात की पुष्टि कर दी है।
सितंबर में लगी थी चोट
निसंका को यह चोट सितंबर में लगी थी। उस समय श्रीलंकाई टीम इंग्लैंड दौरे पर गई थी। इसके बाद वह पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए थे। वह इस समय खेली जा रही ट्राई सीरीज में भी चुने गए थे, लेकिन फिट न होने के कारण बाहर हो गए थे। टेस्ट सीरीज में भी यही हुआ है।
इस चोट ने निसंका की टेस्ट में वापसी मुश्किल कर दी है। इससे पहले वह कलाई की चोट के कारण भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज नहीं खेल पाए थे।
बोर्ड ने किया रिप्लेसमेंट का एलान
श्रीलंका क्रिकेट ने उनके रिप्लेसमेंट का एलान भी कर दिया है। लाहिरू उदारा को उनकी जगह टीम में चुना गया है। उदारा पहले से ही पाकिस्तान में हैं। वह वनडे टीम के साथ हैं। ट्राई सीरीज के लिए भी उन्हें निसंका की जगह चुना गया था और टेस्ट में भी यही हुआ है। वह श्रीलंका के लिए पांच टेस्ट मैच खेल चुके हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ एंटिगा में उन्होंने 188 रनों की पारी खेली थी और भारत के खिलाफ वह टीम में नजर आए थे।
