विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Women's ODI World Cup 2025 के लिए Sri Lanka की टीम का एलान, चमारी अट्टापट्टू को मिली चैंपियन बनाने की जिम्‍मेदारी

Published: Wed, 10 Sep 2025 03:47 PM (IST)

Sri Lanka Women Squad श्रीलंका ने आगामी आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान ...और पढ़ें

Women's World Cup के लिए श्रीलंका की टीम का एलान
Women's World Cup के लिए श्रीलंका की टीम का एलान

HighLights

  1. Women's ODI WC 2025 के लिए Sri Lanka की टीम का एलान
  2. श्रीलंकाई टीम की कप्तानी चमारी अट्टापट्टू के पास
  3. Sri Lanka की महिला टीम का पहला मैच भारत से होना है

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आगामी आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए श्रीलंका ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 30 सितंबर से होनी है और श्रीलंका का पहला मुकाबला मेजबान भारत से गुवाहाटी में खेला जाना है।

इस टूर्नामेंट के लिए श्रीलंकाई टीम ने अनुभवी ऑलराउंडर चामरी अटापट्टू को एक बार फिर टीम का कप्तान बनाया है। उनके साथ हर्षिता समरविक्रमा, निलाक्षी डी सिल्वा और अनुश्का संजीवनी जैसी अनुभवी खिलाड़ी को टीम में जगह मिली है।

Women's ODI World Cup के लिए श्रीलंका की टीम का एलान

श्रीलंकाई टीम में हसिनी परेरा, विष्मी गुणरत्ने, कविषा दिलहारी, कविषा, इमेशा, देवमी, पियूमी को जगह मिली है, जबकि बॉलिंग डिपार्टमेंट का जिम्मा इनोका राणावेड़ा और सुगांदिका कुमारी के पास है। उनकी मदद उदेशिका और माल्कि करेंगी।

श्रीलंका टीम- चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, विष्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, कविषा दिलहारी, निलाक्षी डी सिल्वा, अनुश्का संजीवनी, इमेशा दुलानी, देवमी विहांगा, पियूमी वात्सला, इनोका राणावेड़ा, सुगांदिका कुमारी, उदेशिका प्रबोदानी, माल्कि मदारा और अचिनी कुलासूरिया।

रिजर्व: इनोशी फर्नांडो

कहां खेला जाएगा Women's ODI World Cup

भारत और पाकिस्तान के बीच महिला वर्ल्ड कप का हाई वोल्टेज मैच पांच अक्तूबर को कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में होना है। बता दें कि भारत-पाकिस्तान विवाद की वजह से इस टूर्नामेंट के लिए हाइब्रिड मॉडल के तहत कोलंबो को तटस्थ स्थल रखा गया है। इस टूर्नामेंट का फाइनल 2 नवंबर को होना है , जिसकी मेजबानी बेंगलुरु को करनी है। अगर पाकिस्तान क्वालीफाई करता है तो कोलंबो में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

Women's World Cup के लिए श्रीलंका के मैच

  • 30 सितंबर 2025- भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका- गुवाहाटी- 3 बजे दोपहर
  • 4 अक्टूबर 2025- श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका-गुवाहाटी- 3 बजे दोपहर
  • 11 अक्टूबर 2025- इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका- कोलंबो- 3 बजे दोपहर
  • 14 अक्टूबर 2025- श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड- कोलंबो-3 बजे दोपहर
  • 17 अक्टूबर 2025- श्रीलंका बनाम साउथ अफ्रीका महिला टीम- कोलंबो-3 बजे दोपहर
  • 20 अक्टूबर 2025- श्रीलंका बनाम बांग्लादेश महिला टीम- नवी मुंबई- 3 बजे दोपहर
  • 24 अक्टूबर 2025- श्रीलंका बनाम पाकिस्तान महिला टीम- कोलंबो- 3 बजे दोपहर

 यह भी पढ़ें- Womens World Cup 2025: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने भरी हुंकार, टीम की तैयारियों पर दिया अपडेट

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले पाकिस्तान ने शुरू किया नया ड्रामा, ओपनिंग सेरेमनी में आने से किया इनकार