विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नई वर्ल्‍ड नंबर-1! श्री चरणी ने महिला T20I गेंदबाजी रैंकिंग में मचाया धमाल; इंग्‍लैंड की गेंदबाज का राज किया खत्‍म

Published: Tue, 23 Jun 2026 05:01 PM (IST)

भारत की बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी दुनिया की नंबर-1 टी20 इंटरनेशनल महिला गेंदबाज बन गईं हैं। श्री चरणी ने इंग्लिश गेंदबाज को पीछे छोड़ा।

श्री चरणी (Pic Credit - BCCI X)

श्री चरणी (Pic Credit - BCCI X)

HighLights

  1. श्री चरणी महिला टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में बनी नंबर-1

  2. श्री चरणी ने इंग्‍लैंड की लिन्‍से स्मिथ को पीछे छोड़ा

  3. श्री चरणी ने महिला टी20 वर्ल्‍ड कप में अब तक 10 विकेट लिए

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की युवा बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी दुनिया महिलाओं की टी20 इंटरनेशनल गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर-1 बन गईं हैं। 21 साल की स्पिनर ने इंग्‍लैंड की लिन्‍से स्मिथ को पीछे छोड़ते हुए टॉप स्‍थान हासिल किया।

श्री चरणी ने महिला टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के दम पर नंबर-1 स्‍थान हासिल किया। उन्‍होंने टूर्नामेंट में तीन मैचों में अब तक 10 विकेट चटकाए। चरणी ने कुछ समय पहले ही इंटरनेशनल डेब्‍यू किया और टीम में अपनी जगह पक्‍की की।

श्री चरणी का कमाल

श्री चरणी ने महिला टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में नीदरलैंड्स के खिलाफ चार विकेट चटकाए और फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन विकेट झटके। इसकी बदौलत श्री चरणी ने शीर्ष स्‍थान पर कब्‍जा किया।

इंग्‍लैंड की चार्ली डीन दूसरे स्‍थान पर पहुंची। डीन ने महिला वर्ल्‍ड कप में अब तक तीन मैचों में पांच विकेट चटकाए। इंग्‍लैंड की बाएं हाथ की स्पिनर सोफी एक्‍लेस्‍टन ने भी तरक्‍की की और चौथे स्‍थान पर पहुंची।

बैटर्स रैंकिंग का हाल

आईसीसी महिला टी20 इंटरनेशनल बैटर्स रैंकिंग पर गौर करें तो ऑस्‍ट्रेलिया की जॉर्जिया वॉल शीर्ष स्‍थान पर जमी हुई हैं। बेथ मुनी दूसरे स्‍थान पर काबिज हैं। भारत की शैफाली वर्मा छठे स्‍थान पर पहुंची जबकि कप्‍तान हरमनप्रीत कौर ने टॉप-10 में एंट्री की।

ऑलराउंडर्स का हाल

वहीं, ऑलराउंडर्स पर गौर करें तो वेस्‍टइंडीज की कप्‍तान हैली मैथ्‍यूज नंबर-1 पर काबिज हैं। न्‍यूजीलैंड की मेली कर दूसरे स्‍थान पर हैं। श्रीलंकाई कप्‍तान चमारी अट्टापट्टु तीसरे और पाकिस्‍तान की कप्‍तान फातिमा सना चौथे स्‍थान पर काबिज हैं।

यह भी पढ़ें: एक हार के बाद मुश्किल हो गई टीम इंडिया की राह! जानिए क्या है समीकरण

यह भी पढ़ें: 'भारत के पास कोई दूसरा रास्ता नहीं है', साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद भड़की मिताली राज; हरमनप्रीत को लगाई जमकर फटकार