विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pak vs SA: पाकिस्तान को हराकर दक्षिण अफ्रीका ने जीती वनडे सीरीज

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Thu, 31 Jan 2019 08:12 AM (IST)Updated: Thu, 31 Jan 2019 10:34 AM (IST)

पाकिस्तान को आखिरी वनडे में हराकर द. अफ्रीका ने वनडे सीरीज 3-2 से जीत ली।

Pak vs SA: पाकिस्तान को हराकर दक्षिण अफ्रीका ने जीती वनडे सीरीज
Pak vs SA: पाकिस्तान को हराकर दक्षिण अफ्रीका ने जीती वनडे सीरीज

नई दिल्ली, जेएनएन। ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक (83 रन), कप्तान फाफ डु प्लेसिस (नाबाद 50 रन) और रासी वान डेर डुसेन (नाबाद 50 रन) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने केपटाउन में खेले गए सीरीज के आखिरी वनडे मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज 3-2 से जीत ली।

इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 240 रनों का स्कोर बनाया। उसकी ओर से फकर जमां ने सर्वाधिक 70 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से ड्वेन प्रेटोरियस और एंदिल फेलुक्वायो ने दो-दो विकेट चटकाए। दक्षिण अफ्रीका ने 40 ओवर में तीन विकेट पर 241 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। डि कॉक ने 58 गेंदों पर खेली गई 83 रनों की पारी में 11 चौके और तीन छक्के जड़े। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में भी हराया था। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।