विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Word Cup से पहले साउथ अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, चोट से जूझ रहा है ये स्पेशल गेंदबाज

By Vikash GaurEdited By:
Published: Thu, 02 May 2019 05:44 PM (IST)

World Cup से पहले साउथ अफ्रीका की टीम को भारत से एक बुरी खबर मिली है। साउथ अफ्रीकी टीम के मुख्य तेज गेंदबाज कगिसो रबादा इस समय स्टिफ बैक इंजरी से जूझ रहे हैं।

Word Cup से पहले साउथ अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, चोट से जूझ रहा है ये स्पेशल गेंदबाज
Word Cup से पहले साउथ अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, चोट से जूझ रहा है ये स्पेशल गेंदबाज

नई दिल्ली, पीटीआइ। World Cup से पहले साउथ अफ्रीका की टीम को भारत से एक बुरी खबर मिली है। साउथ अफ्रीकी टीम के मुख्य तेज गेंदबाज कगिसो रबादा इस समय स्टिफ बैक इंजरी से जूझ रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए आइपीएल के 12वें सीजन में खेल रहे कगिसो रबादा की ये इंजरी जितनी दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए मुसीबत बनी है। उससे कहीं ज्यादा चिंता का विषय उनकी नेशनल टीम यानी साउथ अफ्रीका को है। प्रोटियाज को मालूम है कि ये तेज गेंदबाज उनके लिए कितना कीमती है। 

वर्ल्ड कप से कुछ ही दिन पहले साउथ अफ्रीका खेमा कगिसो रबादा की इस स्टिफ बैक इंजरी (एक प्रकार का कमर में दर्द) को लेकर परेशान हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर खुद ये स्वीकार कर चुके हैं कि उनकी कमी उन्हें चेन्नई के खिलाफ मैच में खली है। आपको बता दें, आइपीएल 2019 के 13 में से 12 मैचों में कगिसो रबादा दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले हैं, जिनमें से दिल्ली 8 मैच जीती है। इन 12 मैचों में रबादा 25 विकेट चटका चुके हैं। 

एक तरफ साउथ अफ्रीका को डेल स्टेन की इंजरी की चिंता है। ऐसे में कगिसो रबादा ने टीम मैनेजमेंट की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। रबादा फिर भी एक दर्जन मैच खेल चुके हैं। डेल स्टेन तो महज दो मैचों के बाद आइपीएल 2019 से बाहर हो गए। डेल स्टेन बीच आइपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ जुड़े थे। दिल्ली कैपिटल्स ने भले ही इस हार के बाद आइपीएल 2019 की टॉप रैंकिंग गंवाई है। लेकिन, इस हार से पहले ही टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।

वर्ल्ड कप का साल होने के नाते सभी नेशनल टीमों के फीजियो अपनी टीमों के बड़े खिलाड़ियों की फिटनेस पर नज़र बनाए हुए हैं। फीजियो इस बात को भी भलीभांति समझ रहे हैं कि खिलाड़ियों पर आइपीएल में वर्कलोड है। आइपीएल के 12वें सीजन की हर फ्रैंचाइजी में कोई ना कोई खिलाड़ी, किसी ना किसी देश की वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहा है। ऐसा पहली बार नहीं है, जब कगिसो रबादा को स्टिफ बैक समस्या हुई है। पिछले साल भी कगिसो रबादा तीन महीने के लिए टीम से बाहर रह चुके हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।