विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सौरव गांगुली क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार, दिल्‍ली कैपिटल्‍स के प्रमुख पद का संभालेंगे कार्यभार

By Jagran NewsEdited By: Sameer Thakur
Published: Tue, 03 Jan 2023 04:15 PM (IST)

बीसीसीआइ के पूर्व बॉस अपनी अगली पारी खेलने के लिए तैयार हैं। वह आइपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ ...और पढ़ें

दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ेंगे बीसीसीआइ के पूर्व बॉस सौरव गांगुली (डिजाइन फोटो)
दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ेंगे बीसीसीआइ के पूर्व बॉस सौरव गांगुली (डिजाइन फोटो)

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। बीसीसीआइ के पूर्व बॉस सौरव गांगुली ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट कर फैंस को उलझन में डाल दिया था। अब लगता है कि शायद उस पोस्ट का मतलब यही था। दरअसल रिपोर्ट्स की मानें तो सौरव आइपीएल के अगले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे।

अक्टूबर में उन्होंने बीसीसीआइ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन अब जो खबर आ रही है उसके अनुसार न केवल आइपीएल में दिल्ली कैपिटल्स बल्कि दिल्ली कैपिटल्स की बाकी फ्रैंचाइजी, ILT20 टीम दुबई कैपिटल्स और SA T20 लीग प्रिटोरिया कैपिटल्स की भी जिम्मेदारी संभालेंगे।

पीटीआई के हवाले से एक सूत्र के अनुसार कहा गया "हां सौरव इस साल दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ेंगे। उन्होंने फ्रैंचाइजी के साथ पहले भी काम किया है, टीम ऑनर और टीम के साथ उनका कंफर्ट अच्छा रहा है। 2019 सीजन में वह टीम के साथ मेंटॉर के रूप में काम कर चुके हैं।

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच के तौर पर रिकी पोंटिंग पहले से ही टीम से जुड़े हैं और अब सौरव गांगुली के आने से इस टीम के पास दो ऐसे क्रिकेटिंग ब्रेन हो जाएंगे जो किसी भी विरोधी टीम के लिए आसान नहीं होगा। 

इन दोनों के सामने आगामी सीजन में टीम को चैंपियन बनाने के अलावा यदि ऋषभ पंत वापसी नहीं कर पाते हैं तो कप्तान ढूंढने की भी होगी। दिल्ली की टीम अब तक एक भी बार आइपीएल का खिताब जीत नहीं पाई है। 

आइपीएल 2023 के लिए दिल्ली की पूरी टीम

ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज अहमद, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, मनीष पांडे, फिल सॉल्ट, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, ऑनरिक नॉर्खिया, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एन्गिडी, मुस्तिफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे और विकी ओस्तवाल, राइली रूसो।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।