Move to Jagran APP

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के पहले कोच अशोक मुस्तफी का निधन

इंडिया के पूर्व कप्तान के प्रथम कोच अशोक मुस्तफी का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 86 वर्ष के थे।

By Viplove KumarEdited By: Published: Thu, 30 Jul 2020 07:40 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2020 07:40 PM (IST)
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के पहले कोच अशोक मुस्तफी का निधन
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के पहले कोच अशोक मुस्तफी का निधन

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम के पू्र्व कप्तान सौरव गांगुली के लिए आज बेहद दुखी करने वाली खबर आई। गांगुली के हुनर को पहचान कर उनको तैयार कर टीम इंडिया तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले उनके पहले कोच अशोक मुस्तफी का आज निधन हो गया। अशोक की मृत्यु 86 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई।

loksabha election banner

इंडिया के पूर्व कप्तान के प्रथम कोच अशोक मुस्तफी का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 86 वर्ष के थे। मुस्तफी अपने पीछे एक पुत्री छोड़ गए हैं। मुस्तफी के निधन पर बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने गहरा शोक जताया है।

कैब के अध्यक्ष अभिषेक डालमिया ने कहा- 'मैं अशोक मुस्तफी सर के निधन से स्तब्ध और दुखी हूं। क्रिकेट में उनके योगदान, खासकर क्रिकेटरों का भविष्य संवारने में उनकी भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।'

गौरतलब है कि सौरव गांगुली और उनके करीबी दोस्त संजय दास ने मुस्तफी के मार्गदर्शन में ही दुखीराम कोचिंग सेंटर में क्रिकेट का आरंभिक प्रशिक्षण हासिल किया था। मुस्तफी के हाथों प्रशिक्षित कई क्रिकेटर बंगाल के लिए रणजी खेल चुके हैं।

भारत को दिया गांगुली जैसा आक्रामक कप्तान 

गांगुली ने भारत की तरफ से कुल 113 टेस्ट और 311 वनडे मुकाबले खेले जिसमें 16 टेस्ट और 22 वनडे शतक बनाए। वनडे में गांगुली के नाम 11363 जबकि टेस्ट क्रिकेट में 7212 रन हैं। साल 1992 में भारत की तरफ से वनडे में डेब्यू करने के बाद 4 साल इंतजार करने पर उन्हें टेस्ट टीम में जगह मिली थी। साल 2001 में सचिन तेंदुलकर की जगह गांगुली ने टीम की कमान संभाली और टीम को विदेशों में जीत दिलाने वाले कप्तान के तौर पर पहचान बनाई।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.