विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Cup 2019 से पहले इस खिलाड़ी ने वनडे मैच में ठोका दोहरा शतक, पारी में लगाए 16 छक्के

By Vikash GaurEdited By:
Published: Wed, 24 Apr 2019 09:27 PM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2019 12:04 AM (IST)

World Cup 2019 से पहले बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज सौम्य सरकार ने एक घरेलू वनडे मैच में दोहरा शतक ठोका है। सरकार ने इस पारी में 16 छक्के लगाए हैं।

World Cup 2019 से पहले इस खिलाड़ी ने वनडे मैच में ठोका दोहरा शतक, पारी में लगाए 16 छक्के
World Cup 2019 से पहले इस खिलाड़ी ने वनडे मैच में ठोका दोहरा शतक, पारी में लगाए 16 छक्के

नई दिल्ली, जेएनएन। इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से शुरू होने जा रहे वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश के एक क्रिकेटर ने वनडे मैच में शानदार दोहरा शतक ठोका है। इसी के साथ इस बांग्लादेशी बल्लेबाज ने वर्ल्ड कप के लिए अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। बांग्लादेश के इस बल्लेबाज का नाम है सौम्य सरकार। बाएं हाथ के बल्लेबाज सौम्य सरकार ने अपनी इस पारी में 16 छक्के लगाकर विश्व कप से पहले सनसनी मचा दी है।  

दरअसल, सौम्य सरकार ने बांग्लादेश में खेली जा रही ढाका प्रीमियर डिविजन क्रिकेट लीग के एक मैच में ये नाबाद डबल सेंचुरी ठोकी है। अबहानी लिमिटेड (Abahani Limited) के लिए खेलते हुए सौम्य सरकार ने शेख जमाल धनमोंडी क्लब (Sheikh Jamal Dhanmondi Club) के खिलाफ नाबाद 153 गेंदों में 208 रन बनाए। इस पारी में सौम्य सरकार ने 14 चौके और 16 छक्के लगाए। इस पारी के लिए सौम्य सरकार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

इस मैच में शेख जमाल धनमोंडी क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 317 रन बनाए। शेख जमाल धनमोंडी क्लब की ओर से तनबीर हैदर ने 132 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा इलियास सन्नी ने 45 रन और मेहरब हुसैन ने 44 रन बनाए। वहीं, अबहानी  लिमिटेड की ओर से मशरफे मुर्तजा ने 4 विकेट चटकाए।

318 रन के टारगेट का पीछा करने उतरे अबहानी लिमिटेड ने इस टारगेट को 9 विकेट और 17 गेंद रहते हासिल कर लिया। अबहानी की ओर से सौम्य सरकार ने 208 और जहरुल इस्लाम ने 100 रन की पारी खेली। शेख जमाल धनमोंडी क्लब की ओर से 8 गेंदबाजों ने गेंदबाजी की। लेकिन, सिर्फ एक गेंदबाज को एक विकेट मिला। इस तरह सौम्य सरकार की टीम ने ये मैच 9 विकेट से जीत लिया।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।