विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय महिला टी20 टीम का एलान, स्मृति मंधाना के हाथ में कमान

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Tue, 26 Feb 2019 04:47 PM (IST)

हरमनप्रीत इस वक्त चोटिल हैं जिसकी वजह से उनकी जगह महिला टी 20 टीम की कमान स्मृति मंधाना को सौंपी गई है।

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय महिला टी20 टीम का एलान, स्मृति मंधाना के हाथ में कमान
इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय महिला टी20 टीम का एलान, स्मृति मंधाना के हाथ में कमान

नई दिल्ली। वनडे सीरीज के बाद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी 20 सीरीज खेलनी है। इसके लिए भारतीय महिला टीम का एलान कर दिया गया है। टीम की नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर इस वक्त चोटिल हैं जिसकी वजह से टीम की कमान युवा बल्लेबाज स्मृति मंधाना को सौंपी गई है। वहीं वेदा कृष्णमूर्ति को टीम में शामिल किया गया है। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टी 20 मैच चार मार्च को गुवाहाटी में खेलना है। सीरीज का दूसरा और तीसरा टी20 मुकाबला 7 और 10 मार्च को गुवाहाटी में खेला जाएगा।

वेदा की टीम में काफी वक्त बाद वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी बार टी 20 विश्व कप में भारत के लिए खेला था। विश्व कप में उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा था जिसकी वजह से उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। वेदा के अलावा टीम में कोमल जांजड़, हरलीन देओल व भारती फुलमाली को शामिल किया गया है वहीं हेमलता, मानसी व प्रिया पूनिया टीम में जगह बनाने में कामयाब नहीं रही हैं। 20 साल की हरलीन देओल को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ चल रही एकदिवसीय सीरीज के दौरान डेब्यू का मौका मिला, लेकिन वो सिर्फ 2 रन ही बना पाई थीं। इसके अलावा भारती और कोमल ने भारत के लिए एक भी मुकाबला नहीं खेला है। 

भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज चल रही हैं, जिसमें भारत ने 2-0 से अजेय भारत हासिल की हुई है। सीरीज का आखिरी मुकाबला 28 फरवरी को खेला जाएगा।

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय महिला वनडे टीम-

स्मृति मंधाना (कप्तान), मिताली राज, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, तानिया भाटिया, वेदा कृष्णामूर्ति, भारती फुलमाली, अनुजा पाटिल, एकता बिष्ट, कोमल जांजड़, पूनम यादव, राधा यादव, शिखा पांडे और अरुंधति रेड्डी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।