विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ICC Rankings: स्मृति मंधाना फिर बनीं दुनिया की शीर्ष वनडे बल्लेबाज, प्रतिका रावल को भी हुआ रैंकिंग में फायदा

Published: Tue, 16 Sep 2025 09:24 PM (IST)

भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में अर्धशतक बनाकर आईसीसी की महिला बल्लेबाजों की वनडे रैंकिंग ...और पढ़ें

स्मृति मंधाना को शानदार पारी का मिला फायदा
स्मृति मंधाना को शानदार पारी का मिला फायदा

HighLights

  1. आईसीसी रैंकिंग में स्मृति मंधाना को हुआ फायदा
  2. टीम इंडिया की बाकी खिलाड़ियों ने भी लगाई छलांग
  3. रैंकिंग से ऑस्ट्रेलियाई टीम भी खुश

पीटीआई, दुबई: भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध पहले वनडे मैच में अर्धशतक जड़कर मंगलवार को जारी की गई आईसीसी की महिला बल्लेबाजों की नवीनतम वनडे रैंकिंग में फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

मंधाना ने पहले वनडे में 63 गेंदों पर 58 रन बनाए थे। अब मंधाना के 735 जबकि साइवर-ब्रंट के 731 रेटिंग अंक हैं। मंधाना पहली बार 2019 में दुनिया की शीर्ष वनडे बल्लेबाज बनी थीं। प्रतीका रावल भी चार स्थान की छलांग लगाकर 42वें स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि शीर्ष क्रम की बल्लेबाज हरलीन देओल 54 रन की पारी की बदौलत 43वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को भी हुआ फायदा

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज बेथ मूनी नाबाद 77 रन की पारी की बदौलत तीन स्थान ऊपर चढ़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गईं, जबकि एनाबेल सदरलैंड (चार स्थान ऊपर) और फोबे लिचफील्ड (13 स्थान ऊपर) ने अर्धशतक जड़कर संयुक्त रूप से 25वां स्थान हासिल कर लिया है। वहीं गेंदबाजों में इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन शीर्ष पर बनी हुई हैं।

कल होगा मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है जिसका दूसरा मैच बुघवार को होना है। इस मैच में टीम इंडिया की नजरें बराबरी करने पर होंगी। टीम इंडिया को बुधवार को मुल्लांपुर में दूसरे वनडे मैच में खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने प्रतीका रावल, स्मृति मंधाना और हरीन देओल के अर्धशतकों की बदौलत चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था, लेकिन टीम की खराब फील्डिंग हार का कारण बनी। भारतीय टीम इस महीने के आखिर में शुरू होने वाले महिला वनडे विश्व कप की तैयारी में भी जुटी है जहां उसे ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- ICC ने बदला महिला वर्ल्ड कप का कार्यक्रम, बेंगलुरू से छीनी मेजबानी, अब इस स्टेडियम में होंगे मैच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।