विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: स्मृति मंधाना ने 20 गज की दूरी से साधा सटीक निशाना, रन आउट कर बल्लेबाज के उड़ाए होश

Published: Sun, 11 Aug 2024 08:20 AM (IST)

साउथेम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में साउदर्न ब्रेव और ट्रेंट रॉकेट्स के बीच मैच खेला गया। ब्रेव ने टॉस जीतकर ...और पढ़ें

स्मृति मंधाना ने द हंड्रेड में की गजब की फील्डिंग। फोटो- स्क्रीन ग्रैब
स्मृति मंधाना ने द हंड्रेड में की गजब की फील्डिंग। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

HighLights

  1. द हंड्रेड टूर्नामेंट में स्मृति मंधाना की फील्डिंग के चर्चे
  2. ट्रेंट रॉकेट्स के खिलाफ मैच की पहली ही गेंद पर किया रन आउट
  3. बल्ले से बनाए 42 रन

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना इस वक्त द हंड्रेड में खेलते हुए धमाल मचा रही हैं। बाएं हाथ की इस बैटर ने साउदर्न ब्रेव के लिए अपनी फील्डिंग का जलवा दिखाया। अपनी कमाल की फील्डिंग से टीम को मैच की पहली ही गेंद पर विकेट दिलाया। स्मृति के रन आउट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, 10 अगस्त को द हंड्रेड में साउदर्न ब्रेव और ट्रेंट रॉकेट्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच स्मृति मंधाना ने डायरेक्ट हिट लगाकर ब्रायोनी स्मिथ को गोल्डन डक पर रन आउट किया। ट्रेंट रॉकेट्स की पारी की पहली ही गेंद पर स्मृति मंधाना की जबरदस्त फील्डिंग देखने को मिली।

मंधाना का एकदम सटीक निशाना

लॉरेन चीटल ने ऑफ स्टंप के पास लो फुल टॉस गेंद फेंकी और ब्रायोनी ने उसे मिड-ऑन की तरफ खेलकर सिंगल लेना चाहा। 20 गज की दूरी पर खड़ी मंधाना ने तेज से गेंद को पकड़ा और नॉन-स्ट्राइकर एंड की तरफ एक सटीक निशाना लगाया। गेंद सीधा स्टंप पर लगी और ब्रायोनी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। अब रन आउट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- पहले लगाई रेस फिर लगाया हवा में गोता, फोबे फ्रैंकलिन ने पकड़ा उम्दा का कैच; देखें हैरान करने वाली फील्डिंग का वीडियो

अभी तक अच्छा नहीं रहा सीजन

गौरतलब हो कि इस सीजन स्मृति मंधाना द हंड्रेड में कुछ खास कमाल नहीं कर पायी हैं। मंधाना ने इस मैच से पहले तीन पारियों में 15,0 और 2 रन की ही पारी खेल पाईं थी। हालांकि, इस मैच में मंधाना ने 42 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। पिछले साल मंधाना ने 9 मैच में दो अर्धशतक की मदद से 238 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें- कभी दीप्ति शर्मा ने किया था चार्ली डीन को रन आउट, अब उन्हीं की गेंद पर इंग्लैंड की खिलाड़ी ने लपका गजब का कैच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।