विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SMAT 2024 Final: मुंबई ने मध्‍यप्रदेश को 5 विकेट से रौंदा, जानें कौन से खिलाड़ी रहे जीत के हीरो

Published: Sun, 15 Dec 2024 09:31 PM (IST)

SMAT 2024 Final सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के फाइनल में मुंबई ने मध्‍यप्रदेश को 5 विकेट से हराया। इसके ...और पढ़ें

मुंबई ने दूसरी बार जीता खिताब। इमेज- एक्‍स
मुंबई ने दूसरी बार जीता खिताब। इमेज- एक्‍स

HighLights

  1. मुंबई ने दूसरी बार जीता SMAT का खिताब
  2. मध्‍यप्रदेश का सपना रह गया अधूरा
  3. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ फाइनल

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के फाइनल में मुंबई ने मध्‍यप्रदेश को 5 विकेट से मात दी। इसके साथ ही श्रेयस अय्यर की कप्‍तानी वाली मुंबई ने दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। इससे पहले मुंबई 2022 में चैंपियन बनी थी। दूसरी ओर रजत पाटीदार की कप्‍तानी वाली मध्‍यप्रदेश पहली बार ट्रॉफी जीतने से चूक गई।

मुकाबले का हाल

मुकाबले की बात करें मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी मध्‍यप्रदेश ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 174 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 17.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए और ट्रॉफी पर कब्‍जा जमाया। 3 खिलाड़ी मुंबई की जीत के हीरो रहे।

अजिंक्‍य रहाणे

175 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई ने 5 ओवर में 2 विकेट खो दिए थे। पृथ्‍वी शॉ और कप्‍तान श्रेयस अय्यर सस्‍ते में आउट हो चुके थे। ऐसे में रहाणे ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 52 रन जोड़े।

रहाणे ने 123.33 की स्‍ट्राइक रेट से 30 गेंदों पर 37 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 4 चौके भी लगाए। वेंकटेश अय्यर ने रहाणे का विकेट चटकाया। रहाणे को प्‍लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

ये भी पढ़ें: Syed Mushtaq Ali Trophy: रजत पाटीदार ने बदल दिया खेल, गजब की खेली कप्तानी पारी; तोड़ा रोहित-गंभीर का रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव

मुंबई की पारी जब लड़खड़ा रही थी तो सूर्यकुमार यादव ने इसके संभाला। सूर्या धीरे-धीरे अपने अर्धशतक की ओर बढ़ने लगे। जब वह क्रीज पर थे तो मुंबई के लिए जीत काफी आसान नजर आ रही थी। स्‍काई ने 35 गेंदों पर 48 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 4 चौके और 3 बेहतरीन छक्‍के जड़े। शिवम शुक्‍ला ने उन्‍हें अपना शिकार बनाया।

सूर्यांश शेडगे

सूर्या का विकेट गिरने के बाद शिवम दुबे भी सस्‍ते में आउट हो गए। ऐसे में एक पल को लगा कि मुंबई की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हालांकि, इसके बाद सूर्यांश शेडगे का तूफान आया और उन्‍होंने मैच फिनिश करके ही दम लिया। सूर्यांश शेडगे ने 240 की स्‍ट्राइक रेट से 15 गेंदों पर नाबाद 36 रन ठोक दिए। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 3 चौकों के साथ ही 3 छक्‍के भी लगाए।

ये भी पढ़ें: SAMT 2024 Final: मध्‍यप्रदेश का सपना टूटा, मुंबई ने दूसरी बार जीता सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब