विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रीलंकाई क्रिकेटर लोकुहेतीगे को ICC ने किया निलंबित

By Rajat SinghEdited By:
Published: Thu, 04 Apr 2019 04:01 PM (IST)Updated: Thu, 04 Apr 2019 04:04 PM (IST)

लोकुहेतीगे श्रीलंका की और से नौ वन डे और दो टी-20 मैच खेल चुके हैं। आइसीसी भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन के आरोपी लोकुहेतीगे को जवाब देने के लिए 14 दिनों का समय दिया गया ह

श्रीलंकाई क्रिकेटर लोकुहेतीगे को ICC ने किया निलंबित
श्रीलंकाई क्रिकेटर लोकुहेतीगे को ICC ने किया निलंबित

दुबई, पीटीआइ। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने श्रीलंकाई क्रिकेटर दिलहारा लोकुहेतीगे को गुरुवार को अतंरिम रूप से निलंबित कर दिया है। दिलहारा पर फिक्सिंग का आरोप है। दिलहारा श्रीलंका की और से नौ वन डे और दो टी-20 मैच खेल चुके हैं। आइसीसी भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन के आरोपी लोकुहेतीगे को जवाब देने के लिए 14 दिनों का समय दिया गया है।

लोकुहेतीगे पर लगाए गए यह आरोप यूएई में खेले गए टी-10 के आरोपों से अतरिक्त हैं। आइसीसी ने अपने बयान में कहा, 'अस्थायी निलंबन पहले की तरह पूर्ण प्रभावी रहेगा तथा इन नये आरोपों की जांच लंबित होने तक वह आईसीसी संहिता के तहत निलंबित रहेंगे।'

श्रीलंका क्रिकेट ने आईसीसी के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान को जारी रखा। इसमें 1996 के विश्व कप विजेता बल्लेबाज सनथ जयसूर्या भी फंसे थे, जिन्हें दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। नए आरोपों का जवाब देने के लिए लोकहुतेगी के पास बुधवार से 14 दिन हैं। क्रिकेट के वर्ल्ड बॉडी ने इस मामले में कहा, 'आईसीसी इस स्तर पर इन आरोपों के संबंध में कोई और टिप्पणी नहीं करेगा।' 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।