विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिज्जा खाकर करते थे बैटिंग, आलोचकों से निपटने के लिए पढ़ते हैं दर्शन; जानिए शुभमन गिल के बारे में अनोखी बातें

Published: Sat, 17 Oct 2026 01:08 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2026 01:32 PM (IST)

शुभमन गिल भारत की वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान हैं और उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा स्टार माना ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट के अगले बड़े सितारे के तौर पर देखे जा रहे हैं। इस खिलाड़ी ने अपनी अलग ही पहचान बनाई है। गिल 2018 में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप से चमके जब भारत ने यह खिताब अपने नाम किया। इसके बाद वह आईपीएल और फिर टीम इंडिया तक पहुंचे और आज उन्हें भारतीय क्रिकेट का प्रिंस कहा जाता है।

गिल ने यहां तक आने के लिए काफी मेहनत की है और इसका एक उदाहरण यह है कि एक समय वह पिज्जा खाकर बैटिंग करते थे और आज अपनी फिटनेस, डाइट को लेकर बेहद सचेत रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिल अंडर-16 और अंडर-19 के दिनों में बैटिंग से पहले कई बार पिज्जा खाना पसंद करते थे।

लाल रुमाल है लकी चार्म

क्रिकेट में हर खिलाड़ी कुछ न कुछ टोटका अपनाता है। महान सचिन तेंदुलकर के बारे में कहा जाता है कि वह सबसे पहले दाहिने पैर में पैड पहनते थे। कुछ इसी तरह गिल का हाल भी है। वह अपने साथ लाल रुमाल रखते हैं और इसे लकी मानते हैं।

आलोचकों से निपटने के लिए पढ़ते हैं दर्शनशास्त्र

क्रिकेट की दुनिया में आलोचना सिक्के का दूसरा भाग है जिसे कोई नकार नहीं सकता। गिल भी इस बात को जानते हैं और इसलिए उन्होंने अपने आलोचकों से निपटने के लिए दर्शनशास्त्र का सहारा लिया। पीपुल्स अखबार ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि गिल ने इस बात को कबूल किया था कि वह आलोचना से बचने के लिए 'स्टोइसिज्म' दर्शन पढ़ते हैं। जिसके मुताबिक, इंसान को उस बात पर ध्यान नहीं देना चाहिए जो उसके हाथ में नहीं है और अपनी पूरी शक्ति कर्म और कोशिश में लगा देनी चाहिए।

स्पाइडर मैन को दी आवाज

गिल सिर्फ क्रिकेटर ही नहीं हैं वह वॉइस ओवर आर्टिस्ट भी रह चुके हैं। वह 2023 में आई एनिमेटेड फिल्म 'स्पाइडर-मैन: एक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' के मुख्य किरदार 'पवित्र प्रभाकर' को अपनी आवाज दे चुके हैं। गिल ने हिंदी और पंजाबी दोनों भाषाओं में यह काम किया है। स्पाइडर मैन उनका पसंदीदा सुपरहीरो भी है।

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड दौरे पर 5 खिलाड़ियों का खर्च उठाएंगे शुभमन गिल, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: एक सीरीज के लिए 2 टीमें, नए विकेटकीपर को मिला मौका; जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें