विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG: Shubman Gill का दोहरा शतक, द्रविड़-गावस्कर छूटे पीछे; कोहली और अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड ध्वस्त

Published: Thu, 03 Jul 2025 06:56 PM (IST)

एजबेस्‍टन में भारत और इंग्‍लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्‍ट में कप्‍तान शुभमन गिल ने दोहरा शतक जडा। ...और पढ़ें

गिल ने लगाया दोहरा शतक। इमेज- एजेंसी
गिल ने लगाया दोहरा शतक। इमेज- एजेंसी

HighLights

  1. कप्‍तान शुभमन गिल ने 311 गेंदों पर ठोका दोहरा शतक
  2. टेस्‍ट में दोहरा शतक लगाने वाले छठे भारतीय कप्‍तान बने
  3. इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं शुभमन गिल

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। एजबेस्‍टन में भारत और इंग्‍लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्‍ट में टीम इंडिया के कप्‍तान शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगा दिया है। उन्‍होंने 311 गेंदों पर यह कारनामा किया। इस दौरान गिल के बल्‍ले से 21 चौके और 2 छक्‍के भी निकले। इसके साथ ही उन्‍होंने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है।

उन्‍होंने 35 साल पुराना मोहम्‍मद अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। वह इंग्‍लैंड में टेस्‍ट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्‍लेबाज बन गए हैं। इतना ही नहीं वह इंग्‍लैंड में सबसे ज्‍यादा पर्सनल स्‍कोर बनाने वाले भारतीय कप्‍तान भी बन गए हैं। यह गिल के टेस्‍ट करियर का बेस्‍ट स्‍कोर है। गिल ने 387 गेंदों पर 269 रन की पारी खेली। 

इंग्लैंड में भारतीय कप्तानों द्वारा बनाए गए सर्वोच्च टेस्ट स्कोर

  • 269: शुभमन गिल- 2025
  • 179: मोहम्मद अजहरुद्दीन- 1990
  • 149: विराट कोहली- 2018

SENA कंट्री में किसी भारतीय कप्तान का हाइएस्‍ट स्‍कोर

  • 269: शुभमन गिल बनाम इंग्लैंड, 2025
  • 192: अजहरुद्दीन बनाम न्यूजीलैंड, 1990
  • 179: अज़हरुद्दीन बनाम इंग्लैंड, 1990
  • 169: सचिन तेंदुलकर बनाम दक्षिण अफ्रीका, 1997
  • 153: विराट कोहली बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2018
  • 149: विराट कोहली बनाम इंग्लैंड, 2018

खास क्‍लब में हुई एंट्र्री

  • गिल टेस्‍ट में दोहरा शतक लगाने वाले छठे भारतीय कप्‍तान बन गए हैं।
  • उनसे पहले एमएके पटौदी, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, शुभमन गिल यह कारनामा कर चुके हैं।
  • हालांकि, विराट कोहली ने बतौर कप्‍तान टेस्‍ट में 7 दौहरे शतक लगाए। वहीं अन्‍य कप्‍तानों ने 1-1 बार ऐसा किया।
  • यह किसी भारतीय कप्तान द्वारा विदेशी टेस्ट में लगाया गया दूसरा दोहरा शतक है। इससे पहले 2016 में नॉर्थ साउंड में विराट कोहली ने 200 रन बनाए थे।
  • गिल SENA देशों में दोहरा शतक लगाने वाले पहले एशियाई कप्तान बन गए हैं। उनसे तिलकरत्ने दिलशान ने 2011 में लॉर्ड्स में 193 रन बनाए थे।

भारतीय कप्तान के रूप में टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

  • 23 साल 39 दिन: मंसूर अली खान पटौदी बनाम इंग्लैंड, दिल्ली, 1964
  • 25 साल 298 दिन: शुभमन गिल बनाम इंग्लैंड, एजबेस्टन, 2025
  • 26 साल 189 दिन: सचिन तेंदुलकर बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 1999
  • 27 साल 260 दिन: विराट कोहली बनाम वेस्टइंडीज, नॉर्थ साउंड, 2016

पहले टेस्‍ट में जड़ा था शतक

रोहित शर्मा के टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यास लेने के बाद शुभमन गिल को भारतीय टेस्‍ट टीम की कमान सौंपी गई। कप्‍तानी का असर उनके बल्ले पर जरा भी देखने को नहीं मिला। लीड्स में खेले गए पहले टेस्‍ट में गिल ने शतक लगाया था। गिल ने पहली पारी में 227 गेंदों पर 147 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्‍होंने 19 चौके और 1 छक्‍का लगाया था। दूसरी पारी में वह 8 रन ही बना सके थे।

इंग्लैंड में किसी भारतीय द्वारा बनाए गए सर्वोच्च टेस्ट स्कोर

  • 269: शुभमन गिल, बर्मिंघम, 2025
  • 221: सुनील गावस्कर, द ओवल, 1979
  • 217: राहुल द्रविड़, द ओवल, 2002

ये भी पढ़ें: Jadeja World Record: रवींद्र जडेजा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, WTC के इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी