CSK vs PBKS: श्रेयस अय्यर से बीच मैदान में हो गई बड़ी चूक, पूरी पंजाब किंग्स टीम को भुगतनी पड़ेगी सजा
आईपीएल 2026 के 7वें मुकाबले में शुक्रवार रात पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर इस सीजन दूसरी जीत दर्ज की।
-1775274789126_m.webp)
पंजाब की दूसरी जीत।
HighLights
पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से जीता मैच
स्लो ओवर रेट के चलते लगा जुर्माना
कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगाई फिफ्टी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के 7वें मुकाबले में शुक्रवार रात पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को चेपॉक में 5 विकेट से हराकर इस सीजन बैक टू बैक जीत दर्ज की। हालांकि, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर मुकाबले में एक बड़ी गलती कर बैठे, जिसकी सजा उनकी पूरी टीम को भुगतनी होगी।
पहले मैच में मिली थी सजा
दरअसल, श्रेयस अय्यर को आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है। पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ स्लो ओवर रेट बनाए रखने के लिए अय्यर को सजा मिली थी। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी उन्होंने यही गलती दोहराई। ऐसे में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने पंजाब के कप्तान को कड़ी सजा सुनाई है। इतना ही पंजाब किंग्स के सभी प्लेयर्स इसकी जद में आए हैं। इसमें इम्पैक्ट प्लेयर भी शामिल है।
🔙 to 🔙 victories ✌️@PunjabKingsIPL complete the chase in an authoritative fashion ❤️
— IndianPremierLeague (@IPL) April 3, 2026
A win by 5⃣ wickets in Chennai 🥳
Updates ▶️ https://t.co/riWrE2EZiF#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvPBKS pic.twitter.com/S9EEawsaZk
अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना
आईपीएल की ओर से जारी बयान के अनुसार, "आईपीएल 2026 के मैच नंबर 7 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेन्नई में स्लो ओवर-रेट बनाए रखने के लिए पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगाया गया है। यह आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत इस सीजन में उनकी टीम का दूसरा उल्लंघन था, जो न्यूनतम ओवर-रेट से संबंधित है, इसलिए अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों और इम्पैक्ट प्लेयर पर 6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो)जुर्माना लगाया जाएगा।"
मुकाबले का हाल
- मुकाबले की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स 200 से ज्यादा रन बनाने के बाद भी मैच नहीं बचा सकी।
- टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी चेन्नई ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 209 रन बनाए थे।
- युवा आयुष म्हात्रे ने 43 गेंदों पर 73 रन की आतिशी पारी खेली।
- उनके अलावा शिवम दुबे ने 27 गेंदों पर नाबाद 45 रन बनाए।
- सफराज खान ने 12 गेंदों पर 32 रन का योगदान दिया।
- जवाब में टॉप ऑर्डर के कमाल के प्रदर्शन के चलते पंजाब किंग्स ने 8 गेंद पहले ही मैच को अपने नाम कर लिया।
- कप्तान श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक लगाया। उनके अलावा प्रियांश आर्य (39) और प्रभसिमरन सिंह (43) ने टीम को तेज शुरुआत दी।
यह भी पढ़ें- CSK vs PBKS: 'थोड़ी चिंता तो होती ही है', बैक टू बैक जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने शेयर की ड्रेसिंग रूम की चैट
