विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मेरी बीवी आ रही है....,' पैपराजी ने बना लिया वीडियो तो शिवम दुबे ने की डिलीट करने की गुजारिश

Published: Mon, 16 Mar 2026 12:28 PM (IST)Updated: Mon, 16 Mar 2026 01:06 PM (IST)

भारत के ऑलराउंडर शिवम दुबे की पैपराजी के साथ मदेजार बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है। दुबे पैपराजी को अपने घर पर अचानक से देखकर चौंक गए थे।

HighLights

  1. शिवम दुबे की मजेदार बातचीत हुई वायरल

  2. पैपराजी से वीडियो डिलीट करने की मांग की

  3. दुबे ने टी20 वर्ल्ड कप में किया था शानदार प्रदर्शन

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंड शिवम दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वे इसमें पैपराजी से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दुबे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया और ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कई मौकों पर अहम पारियां खेली, जिसमें फाइनल भी शामिल है। अपने प्रदर्शन के बाद वे चर्चा का विषय बने हुए हैं।

दुबे इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद ट्रेन से मुंबई पहुंचे थे। दरअसल, भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबले में जीत हासिल की थी। इसके बाद कई उड़ानें रद हो गई थी, जिसकी वजह से भारतीय ऑलराउंडर ने अहमदाबाद से मुंबई तक का सफर ट्रेन से तय किया था। इस दौरान उन्होंने अपनी पहचान छुपाकर यात्रा की थी और चेहरे को ढक रखा था। अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है।

शिवम दुबे की बातचीत का वीडियो हुआ वायरल

दुबे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें पैपराजी ने अचानक वहां आकर चौंका दिया। शिवम ने पूछा, "आप लोग यहां पर कैसे आ गए?" पैपराजी ने बताया कि उन्होंने दुबे को देख लिया था और इसी वजह से उनके पास चले आए। इसके बाद विश्व विजेता खिलाड़ी ने कहा, "मेरी पत्नी भी आ रही है, उसके साथ बना लेना।" हालांकि, इसके तुरंत बाद उन्होंने वीडियो डिलीट करने की मांग की लेकिन अब इस मजेदार बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शिवम दुबे ने की थी ट्रेन से यात्रा

दुबे ने वर्ल्ड कप जीतने के बाद अहमदाबाद से मुंबई तक का सफर ट्रेन से तय किया था। इसकी खूब चर्चा हुई थी। हालांकि, जब वे ट्रेन में चढ़े, तो मास्क और कैप से अपना चेहरा ढक रखा था। इसके बाद टिकट चेकर ने उनका नाम देखते हुए पूछा था कि कौन शिवम दुबे, वो जो क्रिकेटर है। हालांकि, इस स्थिति को उनकी पत्नी ने संभाल लिया था और कहा था कि भला क्रिकेटर ट्रेन से यात्रा क्यों करेगा। इसके बाद स्टार ऑलराउंडर को डर था कि मुंबई स्टेशन पर कहीं फैंस उन्हें पहचान न लें।

यह भी पढ़ें- एशिया कप के बाद अब ICC ट्रॉफी चुराएंगे मोहसिन नकवी, पूर्व पाकिस्तान खिलाड़ी ने क्यों दी ऐसी सलाह?

यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा नहीं शुभमन गिल को बताया गया चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता कप्तान, फैंस ने BCCI पर जमकर निकाली भड़ास